फिल्मी जगत को एक और झटका, अब इस एक्टर ने की फांसी लगाकर जान दी

फिल्मी जगत को एक और झटका, अब इस एक्टर ने की फांसी लगाकर जान दी

भोपाल

फिल्म जगत से एक और बुरी खबर है। सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajpoot) के बाद अब मराठी सिनेमा (marathi cinema) के लोकप्रिय एक्टर आशुतोष भाकरे (ashutosh bhakre) ने फांसी लगाकर जान दे दी है। 32 साल के आशुतोष नेने ‘भाकर’ और ‘इचार ठरला पक्का’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है। उनकी शादी मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख से हुई थी। खबरों के मुताबिक वो पिछले कई दिनों से अवसाद में थे। पुलिस के मुताबिक आशुतोष मराठवाड़ा के नांदेड़ स्थित अपने फ्लैट में फांसी (suicide) लगा ली, इस बात की जानकारी तब लगी जब उनके माता पिता घर पहुंचे।

कुछ दिन पहले ही हिंदी फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। कहा जा रहा है कि वो भी डिप्रेशन से जूझ रहे थे। अब एक और युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता ने अपनी जान दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाकी तथ्य जांच के बाद ही सामने आएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews