“थैंक गॉड” फिल्म के खिलाफ मामला दर्ज, फिल्म को बैन करने की मांग

“थैंक गॉड” फिल्म के खिलाफ मामला दर्ज, फिल्म को बैन करने की मांग

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | बॉलीवुड में इन दिनों कोई भी फिल्म रिलीज होने से पहले मीडिया की सुर्खियों में छाए रहना आम बात हो गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने से पहले रणबीर कपूर पर गंभीर आरोप लगे थे। जिन्हें उज्जैन में महाकाल के दर्शन से रोका गया। जिससे कि कारण उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। जिसके बाद फिल्म अभिनेता अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म “थैंक गॉड” इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई है। बता दें कि फिल्म पर अब मुसीबतों का पहाड़ टूट चुका है। मामला इतना गर्म हो गया है कि कोर्ट तक जा पहुंचा है और इस फिल्म के खिलाफ किस तक दर्ज किया जा चुका है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – Mandi Bhav: इंदौर में आज सोयाबीन का दाम कमजोर, देखें 25 सितंबर 2022 का मंडी भाव

दरअसल, फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जिसे देखने के बाद फिल्म का विरोध शुरू हो गया। इसी बीच मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखते हुए। इस फिल्म को बैन करने की मांग की। इसके अलावा कई और लोगों ने इस फिल्म को लेकर आपत्ति जताई है। उनका मानना है कि फिल्म में धार्मिक रुप से ठेस पहुंचाई गई है। इस फिल्म के माध्यम से भगवान चित्रगुप्त का अपमान दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें – बकाए बिल पर काटी गई 60 से अधिक गांवों की बिजली, BJP नेता ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र- आपूर्ति जारी रखने की मांग

वहीं, राजस्थान के कायस्थ महासभा के सदस्यों ने भी इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। इस महासभा के उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर में भगवान चित्रगुप्त को फैंसी कपड़ों में लड़कियों के बीच दिखाया गया है और यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला सीन है। इसलिए इस मूवी से इस फिल्म को इस सीन को हटा दिया जाए। इधर बरेली के भी कायस्थ समाज ने इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म निर्माता के खिलाफ जौनपुर कोर्ट में केस भी दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें – बकाए बिल पर काटी गई 60 से अधिक गांवों की बिजली, BJP नेता ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र- आपूर्ति जारी रखने की मांग

बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर को 9 सितंबर के दिन रिलीज किया गया था। जिसमें यमलोक दिखाया गया है। इस फिल्म में जीवन के साथ एक खेल खेलते हुए दिखाया गया है, जिसने अगर खेल को जीत लिया जाए तो मौत के मुंह से वापस लौट जा सकता है। लेकिन, हारने पर हमेशा के लिए यमलोक में ही रहना पड़ेगा। तो फिल्म काफी दिलचस्प होने वाला है। वहीं, इस फिल्म में सीमा पाहवा, सानंद वर्मा, किकू शारदा, सुमित गुलाटी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में नोरा फतेही भी कुछ पल के लिए नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें – तमिलनाडु में RSS नेता के घर पेट्रोल बम फेंककर आरोपी हुआ फरार, एक ही दिन में दूसरी घटना

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews