Instagram पर रील्स पर छाए हुए हैं ये 2 गाने, 90s क्लासिक और साउथ बीट्स का लोगों पर चल रहा जादू!

सोशल मीडिया पर दो गाने वायरल हैं। जिसमें 90s का एनिग्मा ट्रैक “The Child in Us” आध्यात्मिक टच दे रहा, जबकि तमिल गाना “Pemari” दमदार बीट्स और इंटेन्स वाइब के लिए लोगों के बीच छाया हुआ है।
Instagram

आज का भारत तेजी से डिजिटल इंडिया (Instagram) की ओर बढ़ रहा है। हर तरफ इंटरनेट और स्मार्टफोन का इस्तेमाल आम हो चुका है। जहां पहले लोग किताबों और अखबारों से जानकारी जुटाते थे, वहीं अब हर जानकारी केवल एक क्लिक पर पा लेते हैं । बच्चों की पढ़ाई हो से लेकर नौकरी की तैयारी या ऑनलाइन शॉपिंग करना हो… हर काम इंटरनेट पर निर्भर हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने इस युग में बड़ा बदलाव किया है। इससे लोगों के लाइफस्टाइल में काफी ज्यादा चेंजेस आए हैं, तो बहुत ही मायने में यह लोगों को अपनी स्किल्स दिखाने का माध्यम भी बन है। बात करें इंस्टाग्राम की तो, इसका आजकल इतना ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है कि लोग कहीं भी अपना टैलेंट दिखाने से पीछे नहीं हटते।

इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड्स का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। चाहे कोई नया गाना हो या फिल्म का डायलॉग, इंस्टाग्राम फीड हमें लगातार म्यूजिक और क्रिएटिविटी की दुनिया में ले जाती है। इस बार इंस्टाग्राम पर दो ऐसे गाने वायरल हो रहे हैं, जिनकी धुन, लय ने यूर्जस को दीवाना बना रखा है।

The Child in Us

पहला गाना है एनिग्मा का क्लासिक ट्रैक “The Child in Us”, जो 1990 के दशक का है। गाने की शुरुआत संस्कृत श्लोक से होती है। सोशल मीडिया क्रिएटर्स खासकर ट्रैवल और लाइफस्टाइल वीडियो में इस ट्रैक का इस्तेमाल कर रहे हैं। मंदिरों की घंटियों, पहाड़ों के बीच ड्रोन शॉट्स, स्लो मोशन में घूमते पानी या भगवान की मूर्तियों के क्लोज-अप शॉट्स आध्यात्मिक टच देता है। गाने में जो संस्कृत श्लोक इस्तेमाल हुआ है, वह माता लक्ष्मी को समर्पित है। इसका अर्थ “मैं उन भगवान को नमस्कार करता हूं जिनके हाथ में कमल है, जिनका मुख पर मुस्कान है, जो सौभाग्य और भाग्य देने वाली हैं, जो अपने हाथ से अभय प्रदान करती हैं, जो बहुत से रत्नों और अन्य उपायों से सुशोभित हैं, जो भक्तों को बहुत-बहुत मनोवांछित फल प्रदान करती हैं।”

Pemari

वहीं, दूसरा गाना है तमिल फिल्म Thudarum का ट्रैक “Pemari”, जो एनर्जेटिक बीट्स और इंटेन्स वाइब के लिए जाना जाता है। इस गाने की लय इतनी दमदार है कि लोग इसे अपने ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो, उत्सव, मंदिर या पारंपरिक आयोजनों में जोड़ रहे हैं। गाने का बिल्ड-अप धीरे-धीरे बढ़ता है और बीट ड्रॉप के साथ यह खत्म होता है। इसके शब्द “वह घमंड से भरा है, वह शेर की तरह व्यवहार करता है… तुम मेरे लिए सब कुछ हो… मेरा दिल जल रहा है” सोशल मीडिया रील्स में इमोशनल और ड्रमैटिक मोमेंट्स के लिए परफेक्ट हैं।

बता दें कि एक क्रिएटर की सोच और केवल कुछ सेकंड के सही एडिट ने इन गानों को लाखों दर्शकों तक पहुंचा देता है। चाहे आप ट्रैवल क्रिएटर हों, फेस्टिवल वीडियो बना रहे हों या इमोशनल रील्स तैयार कर रहे हों… ये दो गाने हर मूड और थीम में फिट बैठते हैं। यही वजह है कि दोनों गाने तेजी से वायरल हुए हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews