कर्मचारियों-पेंशनरों को आज मिलेगी 2 सौगात! सीएम कर सकते है बड़ा ऐलान, जानें महंगाई भत्ते-नियमितिकरण पर ताजा अपडेट

salary hike

Government Employees DA-Arrear And Pay Scale : आज 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के मौके पर राज्य के कर्मचारियों को कई बड़ी सौगातें मिल सकती है। खबर है कि आज शनिवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू महंगाई भत्ते (डीए) और नियमितिकरण को लेकर कोई बडी घोषणा कर सकते है। हालांकि पहले कयास लगाए जा रहे थे कि 13 अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में डीए और नियमितिकरण को लेकर कोई फैसला हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ हालांकि पुरानी पेंशन योजना की एसओपी को मंजूरी मिल गई।

कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की आस

दरअसल, राज्य के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों का 11 फ़ीसदी महंगाई भत्ता लंबित है, चुूंकी वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों को 42% डीए का लाभ मिल रहा है, ऐसे में प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को 11 फीसदी देय महंगाई भत्ते की किस्त मिलने की आस है। लंबे समय से राज्य के कर्मचारी संगठन डीए देने की मांग कर रहे हैं। सुत्रों की मानें तो राज्य सरकार के लिए एकमुश्त डीए का भुगतान करना संभव नहीं है, ऐसे में किस्तों में ही कर्मचारियों को डीए दिया जा सकता है।बता दे कि डीए जनवरी 2022 में तीन प्रतिशत और जुलाई 2022 में चार प्रतिशत और इस वर्ष जनवरी में चार प्रतिशत डीए घोषित हुआ, जो की लंबित है।

अनुबंध कर्मचारियों को भी मिल सकता है तोहफा

इसके अलावा मार्च में अनुबंध का 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को नियमित करने का भी तोहफा मिल सकता है। कर्मचारी संघ भी लंबे समय से मांग कर रहे है कि मार्च में जिन कर्मचारियों का अनुबंध कार्याकाल पूरा हो चुका है, उन्हें नियमित करना चाहिए। संभावना जताई जा रही है कि सीएम 15 अप्रैल को काजा में प्रस्तावित राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में इसकी घोषणा कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एरियर को लेकर अभी कर्मचारियों में ज्यादा उम्मीद नहीं है क्योंकि सीएम सुखविंदर सुक्खू भी एरियर को लेकर दो साल इंतजार करने की बात पहले कर चुके हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews