
शिमला, डेस्क रिपोर्ट। राज्य सरकार के 6th pay commission कर्मचारियों (employees) के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल कर्मचारियों के एरियर का भुगतान (arrears payment) उनके अक्टूबर महीने के वेतन के साथ नवंबर में किया जाएगा। कई विभागों के कर्मचारियों को अब तक एरियर की धनराशि नहीं मिली है। कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
इससे पहले एरियर के कैलकुलेशन के लिए कोषागार विभाग द्वारा एक सॉफ्टवेयर विभाग को तैयार करने दिया गया था। जिसमें अंतरिम राहत के रूप में दी गई धनराशि की एडजस्टमेंट के बाद एरियर गणना की व्यवस्था की गई थी। हालाकि सॉफ्टवेयर में खराबी के कारण कई विभागों के गलत बिल तैयार किए गए हैं। वहीं वेतन के फिक्सेशन में कई विभागों से हुई गलतियों के बाद कर्मचारियों के बिल वापस आ गए है।
कर्मचारी द्वारा एरियर्स भुगतान पर गलतियां 2.25 गुना के विकल्प चुनने के बाद हुई है। बिल में हुई गलतियों के बावजूद अब एरियर का भुगतान महीने के बीच में नहीं किया जा सकता है। जिस पर विभाग का कहना है कि वित्त विभाग में एरियर को लेकर जो आदेश जारी किए हैं। उसमें सैलरी के साथ ही एरियर देने की बात कही गई है।
जिस पर एरियर के बिल में सुधार के बाद अब कर्मचारियों को एरियर की राशि अक्टूबर महीने की वेतन के साथ नवंबर महीने में उपलब्ध कराई जाएगी। पेंशन के मामले में पेंशन के साथ ही एरियर के भुगतान के आदेश दिए गए हैं। पहली क़िस्त में राज्य सरकार द्वारा ग्रुप ए से ग्रुप सी के कर्मचारियों को 50,000 और ग्रुप डी श्रेणी के कर्मचारियों को अधिकतम 60000 एरियर देने के निर्देश दिए गए हैं।
पेंशनर्स के लिए 50000 की सीलिंग लगाई गई है जबकि बहुत से विभागों में भुगतान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अक्टूबर महीने के वेतन के साथ ही अब कर्मचारियों को एरियर का भुगतान किया जाएगा। हालांकि इस बीच लगी आचार संहिता का कर्मचारियों के कोई असर नहीं पड़ेगा और उन्हें एरियर्स की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
