Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम महंत ‘धीरेंद्र शास्त्री’ पर दर्ज हुई FIR, भड़काऊ भाषण देने का आरोप

Bageshwar Sarkar , Dhirendra Shastri

Bageshwar Dham, Bageshwar sarkar Dhirendra Shastri : बागेश्वर धाम महंत धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर अपने द्वारा कही गई बातों को लेकर खबरों में हैं। लेकिन इस बार का मुद्दा कथा में प्रवचन देने का नहीं बल्कि भड़काऊ भाषण देने का है। जिसके वायरल होते ही धीरेंद्र शास्त्री पर उदयपुर के हाथीपोल थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

हरे झंडे हटाकर भगवा लहराओ

उदयपुर के गांधी ग्राउंड में चल रही धर्म सभा में धीरेंद्र शास्त्री बोल रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपने भाषण के माध्यम से हिंदू राष्ट्र बनाने का लोगों से आवाहन कर डाला। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या वे लोग चाहते हैं कि कुंभलगढ़ के किले से हरे झंडे हटा कर भगवा झंडा लहराए?

[dgv_vimeo_video id=”811509502″]

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री द्वारा दिए गए इस बयान को भड़काऊ मानते हुए उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की है। एडिशनल एसपी चंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके द्वारा दिया गया बयान धार्मिक समुदायों के बीच वैमनस्यता बढ़ाने वाला बयान है। और इतना ही नहीं उनके इस बयान के बाद पांच युवकों ने कुंभलगढ़ के किले पर अराजकता फैलाने की कोशिश भी की। युवकों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”811511145″]

जो हिंदू राष्ट्र बनाएगा वही गद्दी पर लौटकर आएगा

धीरेंद्र शास्त्री ही नहीं इस वक्त अपने बयान को लेकर इस समय कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर भी चर्चाओं में है। देवकीनंदन ठाकुर ने भी धर्म सभा में लोगों से हिंदू राष्ट्र बनाने की बात की। मंच से उन्होंने लोगों से पूछा कौन कौन हिंदू राष्ट्र चाहता है? इसके बाद दिल्ली और जयपुर तक आवाज पहुंचाने के इरादे से देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि “जो हिंदू राष्ट्र बनाएगा वही गद्दी पर लौटकर आएगा”। जानकारी के मुताबिक देवकीनंदन ठाकुर के बयान के बाद उन पर भी मुकदमा दर्ज हो गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews