कुत्ते से सावधान! आवारा कुत्ते ने फैलाया शहर में आतंक, 21 लोगों को काटकर किया घायल, कम पड़े एंटी रेबीज़ इंजेक्शन

bhopal

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त एक खौफनाक खबर सामने आ रही है। दरअसल, भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक मचा हुआ है। भोपाल शहर के एमपी नगर जोन वन स्थित प्रेस कांप्लेक्स में मंगलवार रात एक आवारा कुत्ते ने एक नहीं दो नहीं बल्कि 21 लोगों को काट लिया। घटना रात 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है।

dog beaten

रैबीज इंजेक्शन भी पड़ गए कम

कुत्ते के इस हमले से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमले के बाद घायल लोग एक के बाद एक रात में जेपी अस्पताल पहुंचे, तो वहां का इमरजेंसी स्टाफ भी चौंक गया। स्थिति कुछ ऐसी बन गई की एंटी रैबीज इंजेक्शन भी कम पड़ गए। इसके बाद रात में ही फार्मेसी काउंटर खुलवाकर एंटी रैबीज इंजेक्शन मंगवाए गए।

dog beaten 2

आपको बता दें, घायलों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी शामिल है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि कुत्ता पहले से ही इस इलाके में घूम रहा था। इससे पहले उसने कभी किसी पर हमला नहीं किया। लेकिन अचानक मंगलवार रात जो कोई भी उसके आसपास से गुजर रहा था, वह सब के ऊपर लपककर हमला कर रहा था।

dog beaten 3

जेपी अस्पताल में मची भाग दौड़

जिस समय यह घटना हुई। जब घायल एक-एक कर जेपी अस्पताल पहुंच रहे थे। तब अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर अनीता गजभिए और निश्छल पाठक रात में ड्यूटी पर थे। उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जब इतने लोग कुत्ते के काटने के बाद आए तो अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुत्ते ने किसी को भी मामूली नहीं काटा सब खून से लहू लुहान हो रहे थे। जल्दी-जल्दी में सभी को पट्टी की और इंजेक्शन लगाए गए। 16 लोगों की एंट्री रजिस्टर में की जा चुकी है। लेकिन स्थिति कुछ ऐसी बनी की पांच लोग बिना एंट्री के ही चले गए।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews