MP News: हितग्राहियों को बड़ी सौगात, योजना की तीसरी किस्त जारी, जल्द मिलेगा लाभ

mp news

demo pic

PM Awas Yojana : मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण करने के लिए 4 करोड़ 13 लाख 40 हजार रूपये की तीसरी किस्त जारी की गई है।

यह राशि विभिन्न नगरीय निकायों में निर्माणाधीन 852 आवासों के लिए जारी की गयी है।नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि निर्माणाधीन आवासों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने यह निर्देश भी दिये हैं कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समय पर कार्य पूरा करें।

पहले 24 करोड़ 99 लाख रूपये हुए थे स्वीकृत

इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के बीएलसी घटक की परियोजनाओं के लिए जियो टेगिंग के आधार पर 2472 हितग्राहियों को आवास के लिए 24 करोड़ 99 लाख रूपये स्वीकृत किये गए थे। 1769 हितग्राहियों को 17 करोड़ 69 लाख रूपये उनके बैंक खाते में अंतरित करने की स्वीकृति दी गयी। जिन 703 हितग्राहियों ने आवास का कार्य लिंटल स्तर तक पूरा कर लिया है, उन्हें द्वितीय किश्त की राशि 7 करोड़ 3 लाख रूपये उनके खाते में ट्रांसफर करने की स्वीकृति जारी की गयी थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews