MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, बुधवार से फिर शुरू होंगे इन परीक्षाओं के आवेदन, जानें डिटेल्स

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPSC Exam 2022. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है।  राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 के बाद अब 8 जून से 3 और परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया दोबारा से शुरू होने जा रही है।इसकी लास्ट डेट 17 जून रखी गई है।

यह भी पढे..Bank Holiday 2022: 5 से 19 जून के बीच लगातार इतने बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे प्रभावित!

दरअसल, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा संपदा प्रबंधक, कंप्यूटर प्रोग्रामर और सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए शुद्धि पत्र जारी किया है।इसके तहत 8 जून 2022 से एक बार फिर ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे, जिसकी लास्ट डेट 17 जून तक निर्धारित की गई है।आयोग द्वारा जारी शुद्धि पत्र के अनुसार, संपदा प्रबंधक, कंप्यूटर प्रोग्रामर और सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का एक और मौका मिला है।

इसके तहत शाखा अधिकारी / संपदा प्रबंधक गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल मध्य प्रदेश (एमपी हाउसिंग बोर्ड) परीक्षा 2021 ,कंप्यूटर प्रोग्रामर मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल परीक्षा 2021 ,सहायक लोक अभियोजक अधिकारी गृह विभाग मध्यप्रदेश परीक्षा 2021 उपरोक्त तीनों परीक्षाओं के लिए उम्मीदवार दिनांक 8 जून 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. ​SSC Recruitment 2022: 700 से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां, 13 जून लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिट करने की लास्ट डेट 17 जून 2022 तक निर्धारित की गई है। इसके तहत मध्य प्रदेश के निवासी और अन्य भी आवेदन कर सकते है। इसके लिए दस दिनों का समय दिया गया है और इसी दौरान त्रुटि सुधार कर सकते है।इन भर्तियों के तहत आयु में छुट दी जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके उपरोक्त तीनों भर्ती परीक्षाओं के लिए सभी संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Exam Link-

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/CP_2021_Exam_Dated_30_05_2022.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/DSP_Radio_Exam_2021_Dated_30_05_2022.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Estate_Manager_info_dated_30_05_2022.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews