तिरुपति इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने जांच के बाद बताया फर्जी

जांच पड़ताल पूरी करने के बाद पुलिस ने इस धमकी को फर्जी बताया है। साथ ही ईमेल आईडी को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। इसमें साइबर सेल की टीम द्वारा मदद ली जा रही है।
Tirupati Iskcon Temple Bomb Threat

Tirupati Iskcon Temple Bomb Threat : देश में लगातार पिछले कई दिनों से विमानों और होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। इसी बीच आंध्र प्रदेश के तिरुपति में इस्कॉन मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई है, जिससे पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ कड़ाई भी कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, 27 अक्टूबर की रात उन्हें एक ईमेल आया। जिसमें यह दावा किया गया है कि पाकिस्तान के ISI से जुड़े आतंकवादी मंदिर को बम से उड़ा देंगे। इस दौरान यह भी बताया गया कि इस्कॉन मंदिर में बम रखा है। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गए।

मचा हड़कंप (Tirupati Iskcon Temple Bomb Threat)

इस खबर से मंदिर के आसपास और श्रद्धालुओं में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, पुलिस की टीम द्वारा मोर्चों को बहुत अच्छे से संभाल लिया गया है। फिलहाल, मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस की टीम, बम और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौजूद हैं। जिन्होंने मंदिर का कोने-कोने को खंगाला है। तलाशी अभियान के दौरान भगवान की कृपा से मंदिर में कोई भी विस्फोटक या आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुई है। जिसकी जांच पड़ताल पूरी करने के बाद पुलिस ने इस धमकी को फर्जी बताया है। साथ ही ईमेल आईडी को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। इसमें साइबर सेल की टीम द्वारा मदद ली जा रही है।

जांच जारी

आंध्र प्रदेश के तिरुपति के पुलिस अधीक्षक एल सुब्बारायडू ने कहा कि पिछले 3 दिनों में शहर के आधा दर्जन होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, जो झूठी साबित हुई है। उसके बावजूद टीम गहनता से जांच कर रही है। मामले में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही धमकी देने वालों की पहचान कर ली जाएगी और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा दी गई पुष्टि के बाद भक्तों ने राहत की सांस ली है। साथ ही पहले की तरह मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।

बढ़ी सरकारी की टेंशन

बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार के दिन 10 बड़े होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईमेल में लिखा गया था कि अगर उन्हें 55,000 डॉलर नहीं दिया गया, तो इन होटलों को उड़ा दिया जाएगा। खून चारो तरफ फैल जाएगा। बम का निष्क्रिय करने का कोई भी प्रयास सफल नहीं होगा। दरअसल, इस पिछले एक महीने से लगातार होटलों, विमानों को उड़ाने की फर्जी धमकी देने का सिलसिला जारी है। इससे सरकार और कंपनियों को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। साथ ही यात्रियों, गेस्ट और भक्तों को काफी ज्यादा हैरान और परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में अब इस्कॉन टेंपल को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी केंद्र सरकार और राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। जिस पर लगातार उच्च स्तरीय बैठक के भी जारी है। इसके बावजूद, यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews