CG Weather : फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का दिख सकता है असर, बढ़ेगी ठंड, छाएंगे बादल, जानें IMD पूर्वानुमान

imd weather

UP Weather Update Today

CG Weather Update Today : नए साल का आगाज हो गया है, इसी के साथ छत्तीसगढ़ के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।दुर्ग रायपुर समेत कई जिलों में 1 जनवरी को तापमान में वृद्धि हुई तो उत्तरी छत्तीसगढ़ में कड़ाके की सर्दी के बीच उत्तरी हवा का असर दिखाई दिया। अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में उतार चढाव की संभावना है। 3 जनवरी के बाद थोड़ी ठंड बढ़ेगी और फिर 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार  हवाओं के रुख में लगातार परिवर्तन हो रहा है, ऐसे में आगामी दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा। अभी कुछ दिनों तक कोहरा और सर्द हवा का असर उत्तरी छत्तीसगढ़ में बना रहेगा। इधर, वायु मंडल में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने की संभावना है। इससे सरगुजा संभाग का मौसम भी प्रभावित होगा और आसमान में बादल छाएंगे, हालांकि बारिश की संभावना कम है।

सीजी मौसम विभाग (CG Meteorological Department) के मुताबिक, न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना कम है।  आज राजधानी रायपुर में भी आसमान साफ रहेगा। दुर्ग जिले में आगे न्यूनतम तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान अगले सात दिनों तक 30 डिग्री के आस-पास रह सकता है। जनवरी में ठंड का दौर जारी रहेगा, इसके बीतने के बाद  ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews