सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा, कहा ‘मध्य प्रदेश के सभी देवस्थानों को लेकर बना रहे हैं रोडमैप’

CM

MP Vidhan Sabha Session 2023 : सोमवार को मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का सत्र प्रारंभ हुआ और पहले दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित सभी नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के बाद मोहन यादव ने कहा कि पक्ष-विपक्ष ने मिलकर नवीन विधानसभा अध्यक्ष के नामांकन का फॉर्म जमा किया है और दल का नेता होने के नाते वो विपक्ष के सकारात्मक सहयोग का स्वागत करते हैं। इसी के साथ उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख देव स्थलों को लेकर रोडमैप बनाया जा रहा है।

मोहन यादव ने पहले, शिवराज ने 5वें नंबर पर ली शपथ

प्रोटेम स्पीकर ने सोमवार को सबसे पहले सीएम मोहन यादव को शपथ दिलाई। दूसरे नंपर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, तीसरे नंबर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, चौथे नंबर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने शपथ ली। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5वें नंबर पर शपथ ली। उनके बाद नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, अजय सिंह, जयंत मलैया सहित सभी विधायकों ने क्रमानुसार शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी को शुभकामनाएं दी।

‘देवस्थानों को लेकर बना रहे हैं रोडमैप’ 

मोहन यादव ने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि विपक्ष अपनी सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाएगा और हम अपनी भूमिका निभाते हुए प्रदेश को विकास के क्रम में नवीन ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के रूप में प्रदेश को और विकसित करेंगे। मोदीजी ने बनारस में अपने भाषण में जो बातें कही है, देश के विकास के लिए जो योजनाएं लागू की जा रही है उसमें सार्थक भूमिका निभाएंगे। सीएम ने कहा कि ‘सांस्कृतिक अनुष्ठान का पर्व चल रहा है तो हमारे महाकाल से लेकर ओरछा के राजा राम के मंदिर तक, सलकनपुर से लगाकर कटनी मैहर की माताजी तक..सारे देवस्थानों को लेकर हम रोडमैप बना रहे हैं। मैं कोशिश कर रहा हूं कि प्रशासन का विकेंद्रीकरण भी हो..अर्थात हमारी जिला कलेक्टर ईकाई, संभाग की डिवीजनल ईकाई और प्रदेश ईकाई प्रशासनिक दक्षता के साथ विकास को नीचे तक उतारने के लिए कार्य करें। नवनिर्वाचित विधायक और मंत्रीमंडल के गठन के बाद मंत्री भी..प्रशासनिक दक्षता के लिए जो आवश्यक है वो ट्रेनिंग कराएंगे ताकि जो उन्हें उत्तरदायित्व मिला है वो उसे दक्षता के साथ करें।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews