सीएम मोहन यादव की दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, कैबिनेट के नाम होंगे फाइनल!

Mohan Yadav

CM Mohan Yadav met PM Modi in Delhi : मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसी के साथ सीएम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मिले। बता दें कि सीएम, डिप्टी सीएम सहित बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा व संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा दिल्ली दौरे पर हैं और चर्चा है कि इस दौरान मंत्रिमंडल के नाम फाइनल किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में सांसदों को दिया रात्रिभोज

गुरुवार रात सीएम मोहन यादव ने दिल्ली स्थिति मध्य प्रदेश भवन में एमपी के सांसदों को रात्रि भोज दिया। इसी के साथ उनकी शीर्ष नेताओं से मुलाकात का सिलसिला भी जारी है। पीएम मोदी, अमित शाह सहित उन्होने ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात की है। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी जी से आज नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। प्रधानमंत्री जी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के विकास और जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।’

कैबिनेट के नामों पर होगा फैसला!

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल को लेकर काफी दिनों से सुगबुगाहट जारी है। मोहन कैबिनेट में कौन कौन से नाम शामिल होंगे, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि दिल्ली दौरे में हाईकमान और वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। बता दें कि इससे पहले एक बार दिल्ली में बैठक हो चुकी है जहां संभावित नामों पर चर्चा की गई थी। अब माना जा रहा है कि जल्द ही इन नामों को फाइनल कर लिया जाएगा। सीएम मोहन यादव को शपथ दिए एक हफ्ते से अधिक समय हो चुका है और अब सभी को मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा, इस बात की घोषणा का इंतजार है। उम्मीद है कि मोहन यादव के दिल्ली दौरे के बाद अब जल्द ही ये इंतजार खत्म होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews