MP News : सीएम शिवराज ने दी 137 करोड़ की सौगात, परियोजना से 20 गांवों की भूमि होगी सिंचित, 4000 किसान होंगे लाभांवित

cm shivraj singh

CM Shivraj Singh Chouhan : नए साल से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम डोबी को 137 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात दी । सीएम ने 106 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत वाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया गया है, जिससे 24 गाँव की 20 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी। इस परियोजना से 4 हजार किसान लाभांवित होंगे ।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में विकास की गति को निरंतर बढ़ाया जा रहा है। किसानों के हित में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिये पानी की व्यवस्था की जा रही है। सीहोर जिले के ग्राम डोबी में 106 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत वाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया गया है। परियोजना को शीघ्र पूरा किया जायेगा। इससे 24 गाँव की 20 हजार एकड़ कृषि भूमि सिंचित होगी। परियोजना से 4 हजार किसान लाभान्वित होंगे।उद्वहन सिंचाई परियोजना से ग्रामीणों के खेतों में पानी पहुँचेगा, जिससे किसान को अच्छी फसल के साथ अच्छी आय भी होगी।

सीएम चौहान ने ग्रामीणों और किसानों की मांग को सहज स्वीकारते हुए मंच से परियोजना में अन्य ग्रामों को जोड़ने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इसके लिये 50 करोड़ रूपये पृथक से स्वीकृत किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों तक पानी पहुँचा कर फसलों की पैदावार बढ़ाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इस परियोजना से अंतिम छोर के किसानों के खेतों तक पानी पहुँचेगा। किसानों के हित में राज्य सरकार अनेक योजनाएँ भी संचालित कर रही हैं। किसानों की उन्नति और विकास के लिये हम संकल्पबद्ध हैं।

सीएम राइज स्कूल की स्थापना

सीएम चौहान ने कहा कि हर गरीब परिवार के प्रतिभावान बच्चों को उनकी रूचि अनुसार किसी भी शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने से वंचित नहीं रखा जाएगा। उनके मेडिकल, आईआईटी तथा आईआईएम जैसे संस्थानों में एडमिशन होने पर पूरी फीस राज्य सरकार द्वारा भरी जाएगी। बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश में सीएम राइज स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। इसमें सभी वर्ग के बच्चे एक साथ शिक्षा ले सकेंगे। ये स्कूल बच्चों की छुपी प्रतिभाओं को निखारने और उनके भविष्य-निर्माण में बेहतर साबित होंगे। सीहोर जिले में भी 9 सीएम राइज स्कूलों की स्थापना की गई है।

दी जाएगी फ्री कोचिंग 

सीएम चौहान ने कहा कि बच्चों के लिए सरकारी नौकरी की एक लाख भर्तियाँ निकाली जा रही हैं। बच्चों को विख्यात कोचिंग संस्थानों से अच्छी शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बुधनी विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज एवं नसरूल्लागंज में कोचिंग संस्थान खोले जा रहे हैं। इनमें सभी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। वही स्व-सहायता समूह को बैंक लिंकेज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। मेरी हर बहन की आय 10 हजार रूपए प्रति माह हो, इसके लिए मैं निरंतर प्रयास कर रहा हूँ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews