Corona Update : नए कोरोना वैरिएंट को लेकर सीएम शिवराज ने दिए ये निर्देश

Corona Update : नए कोरोना वैरिएंट को लेकर सीएम शिवराज ने दिए ये निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (New Corona Variant Omicron) ने दुनिया के तमाम देशों की चिंता बढ़ा दी है। भारत में कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट की रोकथाम के लिए राज्यों ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश सहित दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक औऱ उत्तराखंड समेत विभिन्न प्रदेशों की सरकारों ने इस बारे में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने इसके लिए आज रविवार को एक आवश्यक बैठक बुलाई और मामले की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कोरोना मामलों पर और अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने बैठक के बाद कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट की विदेशों में फैलने की सूचना हैं अभी भारत में इसकी उपस्थिति की सूचना नहीं है लेकिन सावधानियां जरुरी हैं। इसलिए मैंने बैठक कर फैसले लिए हैं।

ये भी पढ़ें – Mann Ki Baat में बोले मोदी – मुझे सत्ता में रहने की शुभकामनायें नहीं दीजिये

बैठक की जानकारी देते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि हमें निर्देश दिए हैं कि दूसरे देशों से मध्य प्रदेश (MP News) में आने वाले यात्रियों के सम्बन्ध में भारत सरकार के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाये , एक महीने में जितने भी लोग अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से मध्य प्रदेश आये हैं उनको चेक करना और यदि कोई संदिग्ध दिखता है तो उसको आइसोलेशन में रखने की जरुरत है तो वैसा करें, जीनोम सिक्वेंसिंग के सेम्पलों की संख्या भी बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें – सनकी डॉक्टर ने की हैवानियत की सारी हदें पार, कुत्ते को धारदार हथियार से काट कर उतारा मौत के घाट

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कल कलेक्टर्स, एसपी के साथ कोरोना के संबंध में वीसी के माध्यम से बैठक एवं समीक्षा कर संबंधित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दूंगा। प्रदेश पूरी तरह से अलर्ट पर रहेगा। मैं क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों से 1 दिसंबर को चर्चा करूंगा। सबको हम तैयार रखेंगे कि तीसरी लहर आये, तो उससे पूरी क्षमता से लड़ सकें। उन्होंने कहा कि बिना समाज के सहयोग के यह लड़ाई जीतना कठिन है। पिछली बार भी हम सबके सहयोग से जीते हैं। 

ये भी पढ़ें – मुश्किल मे मध्य प्रदेश के यह कैबिनेट मंत्री, CM ने किया तलब, हो सकती है कारवाई

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews