कर्मचारियों पेंशनरों के लिए खुशखबरी, समय से पहले जारी होगी अगस्त की सैलरी-पेंशन , जानें कब खाते में आएंगे पैसे?

केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों और पेंशनर्स को गणपति और ओणम फेस्‍ट‍िवल के चलते समय से पहले सैलरी और पेंशन जारी कर दी जाएगी।
employees news

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ता में 3 से 4 फीसदी की वृद्धि की चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र और केरल में अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को गणपति और ओणम फेस्‍ट‍िवल के कारण अगस्त 2025 की सैलरी और पेंशन तय समय से पहले जारी करने का फैसला किया है। दोनों राज्यों के कर्मचारियों की सैलरी 30 अगस्त से पहले जारी कर दी जाएगी।

कब आएगी महाराष्ट्र के कर्मचारियों पेंशनरों की सैलरी पेंशन

वित्त मंत्रालय की ओर से 22 अगस्त 2025 को जारी ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक, महाराष्ट्र में काम करने वाले सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की अगस्त की सैलरी 26 अगस्त 2025 (मंगलवार) को जारी कर दी जाएगी। इसमें रक्षा (Defence), डाक विभाग (Posts) और टेलीकॉम (Telecommunications) से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हैं। बता दें कि इस साल गणपति उत्सव (गणेश चतुर्थी) 27 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा, यानी त्योहार से एक दिन पहले ही सैलरी कर्मचारियों के अकाउंट में पहुंच जाएगी।खास बात ये है कि महाराष्ट्र में गणपति उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

केरल के कर्मचारियों की कब आएगी सैलरी

केरल के कर्मचारियों पेंशनर्स को भी 25 अगस्त (सोमवार) को सैलरी  पेंशन जारी कर दी जाएगी।  वित्त मंत्रालय के ऑफिस मेमोरेंडम में कहा गया है कि केरल में केंद्रीय औद्योगिक कर्मचारियों की वेजेज भी इसी दिन अग्रिम जारी की जाएगी। यह एडवांस पेमेंट माना जाएगा और पूरे महीने की सैलरी, वेजेज या पेंशन के निर्धारण के बाद आवश्यक समायोजन किया जाएगा. अगर कोई समायोजन होगा तो अगस्त 2025 के सैलरी, वेजेज, पेंशन से किया जाएगा. बता दे कि ओणम का त्योहार भी इस बार 4 और 5 सितंबर 2025 को मनाया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews