सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब नहीं होगी वेतन में देरी, राज्य सरकार ने जारी किए ये निर्देश, मिलेगा लाभ

2000 Rupee Note Exchange,

Punjab Government Employees Salary Update : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।  राज्य की भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला किया है, इसके तहत अब विभिन्न विभागों के साढ़े छह लाख कर्मचारियों को तय समय पर ही वेतन मिलेगा। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों की सैलरी को लेकर एक पत्र भी जारी किया गया है।

7 जुलाई तारीख तक बिल भेजें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार ने सभी विभागों के आहरण और संवितरण अधिकारी (डीडीओ) को हिदायत दी गई है कि वह हर महीने की 7 तारीख तक अपने बिल खजाना दफ्तर को भेजें ताकि कर्मचारियों को तय समय से वेतन बनाकर जारी किया जा सके। लुधियाना के भी सभी डीडीओ को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हर महीने सैलरी के बिल 25 से 7 तारीख तक खजाना दफ्तर लुधियाना में भेजे जाएं ।इन हिदायतों का तुरन्त पालन होना चाहिए। ऐसा न करने पर सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी भी दी गई है।

देरी पर होगी कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  राज्य सरकार ने अपने पत्र में साफ किया है कि इसके बाद भी किसी डीडीओ की तरफ से कोताही की गई तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  सरकार के वित्त विभाग की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों को तय समय से वेतन देने के लिए पूरी कोशिश की जाती है। इसके लिए सारे फंड जुटाए जाते हैं लेकिन  डीडीओ की तरफ से अपने कर्मचारियों को वेतन दिलाने के लिए खजाना दफ्तर में बिल पेश नहीं किए जाते हैं, जिसके चलते सैलरी में देरी होती है। सभी डीडीओ को साफ किया गया है कि वह कर्मचारियों के वेतन संबंधी बिल हर महीने की सात तारीख तक विभाग को भेजें ताकि समय पर इस संबंधी कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews