लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी, बकरीद से पहले मिलेगा जून का वेतन-पेंशन, आज ही खाते में आ जाएगी सैलरी, वित्त विभाग का आदेश जारी

salary news

Government Employees Advance Salary : बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। बिहार की नीतिश कुमार सरकार ने बकरीद को लेकर बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने जून की सैलरी और पेंशन जुलाई में देने के बजाय 28 जून को देने का फैसला किया है। इससे राज्य के लाखों कर्मचारियों पेंशनरों को लाभ मिलेगा।इसे लेकर वित्त विभाग ने आदेश जारी भी कर दिया है।

आज से होगा सैलरी का भुगतान

दरअसल, गुरूवार 29 जून को बकरीद को देखते हुए राज्य सरकार ने 28 जून को ही सरकारी कर्मचारियों को वेतन और पेंशनभोगियों को पेंशन देने का फैसला किया है ।इसके तहत अब जून महीने का वेतन आज से ही भुगतान होना शुरू हो जाएगा।  वित्त विभाग ने एक आदेश जारी कर राज्यपाल के प्रधान सचिव, बिहार विधान सभा के सचिव, एजी, पटना हाईकोर्ट, सभी विभागों के एडीशनल मुख्य सचिव, सभी विभागों के प्रधान सचिव, कोषागार कार्यालय के साथ ही स्थानीय आयुक्त बिहार सरकार को इस बावत निर्देश जारी किया है।

मंत्री ने दी जानकारी

राज्य सरकार के इस फैसले से बिहार के करीब चार लाख सरकारी कर्मचारी और साढे तीन लाख पेंशन भोगियों को यह फायदा मिलेगा।वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर वित्त विभाग ने बकरीद का पर्व अच्छे से कर्मी मना सके, इसके लिए 28 जून को ही सरकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान का निर्णय लिया है। खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग ईद-उल-अजहा का पर्व उल्लास के साथ मना सकें। बकरीद का पर्व 29 जून को है और इसलिए सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान 28 जून को ही कर दिया जाएगा।

वित्त विभाग का  आदेश जारी

आदेश में लिखा है  राज्य सरकार के वैसे कर्मी जो राजपत्रित और अराजप्रत्रित हैं, जिनके वेतन की निकासी स्थापना विपत्र से की जाती है को संबंधित माह के अंतिम कार्य दिवस पर वेतन का भुगतान अनुमान्य है, ऐसे सरकारी सेवकों को बकरीद त्योहार के मौके पर बिहार सरकार ने जून 2023 का वेतन भुगतान 28 जून से ही करने का निर्णय लिया है। यह फैसला बिहार कोषागार संहिता 2011 के नियम 141 में निहित प्रावधानों से आच्छादित है।ऐसा पहली बार नहीं है जब सरकार ने बकरीद के मौके पर समय से पहले वेतन भुगतान का निर्णय लिया है, इससे पहले सरकार ईद, होली दिवाली और महापर्व छठ के मौके पर भी अपने कर्मियों को एडवांस में सैलरी भुगतान करती रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews