कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सितंबर से मिलेगा नए वेतनमान का लाभ, श्रमिकों के पे-स्केल पर जल्द फैसला संभव, एजेंडा तय

government employees

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सितंबर महीने में एक बार फिर से कर्मचारियों (Employees) को बड़ा लाभ मिल सकता है। दरअसल जुलाई महीने में हुई बैठक बेनतीजा रहने के बाद एक बार फिर से सितंबर महीने में बैठक की तैयारी की गई है। माना जा रहा है कि वेतन पुनरीक्षण (salary revision) की इस बैठक में अनुबंध कर्मचारियों सहित अनुबंध कर्मचारियों के वेतन सहित उनके पे रिवीजन (Pay revision) पर कोई बड़ा निर्णय नहीं हो पाया है। इसके लिए कमेटी सहित ड्राफ्ट तैयार किए गए हैं। सितंबर महीने में होने वाली इस वार्ता में एक बार फिर से प्रबंधन और एनजेसीएल सब कमेटी के सदस्य की बैठक होगी।

इससे पहले जुलाई महीने में हुई पे रिवीजन पर कोई निर्णय नहीं हो सका था। वही बैठक बेनतीजा रही थी। प्रबंधन की ओर से ठेका श्रमिकों के लिए लागू होने वाले केंद्रीय वेतनमान का हवाला देते हुए पे रिवीजन करने की बात कही गई थी। हालांकि यूनियन नेता द्वारा वेज बोर्ड का गठन कर रकम भुगतान की मांग जारी रहने के बाद बैठक को समाप्त कर दिया था। बैठक में प्रबंधन द्वारा एडब्ल्यूए के लिए 30% का प्रस्ताव दिया गया था। जिसे संगठन द्वारा सिरे से खारिज कर दिया गया था। अब इसके लिए वेतन निर्धारण की अगली बैठक सितंबर में होने वाली है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

Read More : आजादी का अमृत महोत्सव : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का दिख रहा व्यापक असर, तिरंगामय हुआ देश, जानें झंडा फहराने के कुछ विशेष नियम

संगठन के नेताओं की माने तो इस बार भी वह वेज बोर्ड के गठन की बात करेंगे और केंद्रीय वेतन निर्धारण के तहत ही श्रमिकों के वेतन निर्धारण पर सहमति की अपील करेंगे। बता दे कि सेल में कार्यरत श्रमिकों के पे रिवीजन की वार्ता असफल होने के बाद 5 अगस्त को कमेटी के बीच स्थाई कर्मचारियों के बकाये एरियर्स को लेकर भी बैठक आयोजित की गई थी।

हालांकि इसमें भी निर्णय नहीं निकलने के बाद सेल अधिकारियों ने एरियर भुगतान में देरी के कारण मामले को कोर्ट में ले जाने की बात कही है।उन्होंने कहा कि वह न्यायिक प्रक्रिया में है। जबकि प्रबंधन की तरफ से आश्वासन दिया गया कि तिमाही के रिजल्ट देखने के बाद इस मामले में फैसला लिया जाएगा।

सितंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली इस बैठक में एनजेसीएस सबकमिटी वेतन पुनरीक्षण सहित वेतन निर्धारण और नए वेतनमान पर चर्चा करेगी। हालांकि इंटक के महासचिव बघेल ने कहा कि सदस्यों द्वारा HRA का मुद्दा उठाया गया है। जिस पर प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि HRA पर अब तक कोई फार्मूला तैयार नहीं किया गया है लेकिन पे स्केल के एरियर पर प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सितंबर से इसका भुगतान किया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews