कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, राज्य सरकार की बड़ी घोषणा, ‘करियर एडवांसमेंट स्कीम’ में बदलाव, पदोन्नति-भत्ते में मिलेगा लाभ

employees

Employees Benefit : प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए कई बेहतरीन घोषणा की गई है। कर्मचारियों को कई लाभ मिलेंगे। इसमें पदोन्नति के अवसर स्वास्थ्य योजना के तहत कैशलेस लाभ में वृद्धि के अलावा शिशु शिक्षा केंद्र और माध्यमिक शिक्षा केंद्र शिक्षकों के भत्ते को भी शामिल किया गया है।

पश्चिम बंगाल में कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक में इस बात पर मुहर लगी है। लाभ की घोषणा ऐसे समय में की गई, जब राज्य सरकार और राज्य सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों का एक वर्ग लगातार महंगाई भत्ते की मांग कर रहा है। इसके लिए लगातार आंदोलन कर रहा है।

पदोन्नति का लाभ 

राज्य सरकार ने अपने संशोधित करियर एडवांसमेंट स्कीम में बदलाव करते हुए स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को 8 साल, 15 साल 24 साल की सेवा लाभ सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा। यह घोषणा नबन्ना में तृणमूल कांग्रेस के प्रति निष्ठावान कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक के दौरान हुई।

कैशलेस लाभ की सीमा को बढ़ाया गया

बता दें कि इससे पहले पदोन्नति 8 साल, 16 और 25 साल की सेवा अवधि के बाद ही जाती थी। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य योजना के तहत कैशलेस लाभ की सीमा को डेढ़ लाख से बढ़ाकर 2 लाख किया गया है एसएसके एमएसके शिक्षकों को सालाना 3% की सुनिश्चित वृद्धि और सेवानिवृत्ति पर 3 लाख रुपए का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।

दरअसल अधिकारी वर्ग के मुताबिक राज्य में कर्मचारियों को 38 फीसद कम DA उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को 42 फ़ीसदी एक लाभ दिया जा रहा है जबकि प्रदेश के कर्मचारियों की मांग की कि उनके डीए बढ़ाया जाए। साथ ही इसका भुगतान किया जाए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews