कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, मार्च तक मिलेगी ये खास सुविधा, ये रहेंगे नियम, मिलेगा लाभ

Govt employee news

demo pic

Central Employees News: केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जिन कर्मचारियों ने अबतक एलटीसी सुविधा का लाभ नही लिया है वे 31 मार्च 2023 तक इसका लाभ उठा सकते है। । खास बात है कि इसके लिए आगामी एलटीसी (Leave Travel Concession) ब्लॉक का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा पिछले ब्लॉक के तहत ही मिलेगी। इससे पहले 2018-2021 के एलटीसी ब्लॉक ईयर को 31 दिसंबर 2022 तक बढ़ाया गया था।

क्या कहता है नियम

दरअसल, केंद्र सरकार ने दिसंबर 2022 के अंत में एक आदेश जारी किया था इसमें रूल-10 सीसीएस (एलटीसी) रूल्स 1988 में कहा गया है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी, नियमानुसार अपने 2 साल के ‘एलटीसी ब्लॉक’ या 4 वर्ष के ‘एलटीसी ब्लॉक’ के तहत एलटीसी या लीव ट्रेवल कन्सेशन की सुविधा नहीं ले पाता है, तो उसे आगामी ब्लॉक के पहले वर्ष में एलटीसी का लाभ प्रदान कर दिया जाता है। सामान्य तौर पर इस ब्लॉक में एक साल की छूट मिल जाती है।

इस तरह उठा सकते है लाभ

  • इस आदेश के तहत अब कर्मचारी परिवार के साथ 31 मार्च 2023 तक घूमने का लाभ उठा सकते है। हाल ही में जारी डीओपीटी के आदेश के तहत ऐसे में वे कर्मी, जिन्होंने अपने दो साल के ‘एलटीसी ब्लॉक’ या चार वर्ष के ‘एलटीसी ब्लॉक’ के अंतर्गत एलटीसी सुविधा हासिल नहीं की है, तो वे अब उसका लाभ उठा सकते हैं।  उनके एलटीसी ब्लॉक ईयर यानी 2018-2021 को 31 मार्च 2023 तक बढ़ा दिया गया है।
  • खास बात है कि इसके लिए आगामी एलटीसी ब्लॉक का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा पिछले ब्लॉक के तहत ही मिलेगी। यानी 2022 से 2025 वाला एलटीसी ब्लॉक जो अभी चल रहा है, वह सुरक्षित रहेगा। सरकारी कर्मी अपने पद के अनुरूप अधिकृत क्लास में चार साल में एक बार अपने परिवार सहित कहीं आ जा सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews