शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा पदोन्नति का लाभ, ऐसे चलेगी पूरी प्रक्रिया, मार्च में वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, आदेश जारी

शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा पदोन्नति का लाभ, ऐसे चलेगी पूरी प्रक्रिया, मार्च में वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, आदेश जारी

Teacher Promotion 2023: उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जूनियर बेसिक विद्यालयों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति की प्रक्रिया के लिए विस्तृत समय सारिणी जारी कर दी गई है।  इसके तहत प्रक्रिया हो गई है जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।  इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी बीएसए को निर्देश भेज दिए है।

आदेश के तहत इसमें कम से कम 5 साल का अनुभव पूरा करने वाले स्थायी सहायक अध्यापक-अध्यापिका अर्ह होंगे। सेवा नियमावली के प्रावधान के अनुसार पदोन्नति से पहले जिला समिति 20 मार्च तक जिन शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई संस्थित है, से संबंधित कार्रवाई की जाए। ताकि पदोन्नति का लाभ वरिष्ठता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को मिल सके। आदेशानुसार, सभी जूनियर स्कूलों में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है शिक्षक चरणवार प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि उन्हें पदोन्नति का लाभ दिया जा सके।

ऐसे चलेगी पूरी प्रक्रिया

  • मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही व दंड का विवरण 15 फरवरी ।
  • अंतिम वरिष्ठता सूची को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित पोर्टल पर 20 फरवरी तक प्रकाशित ।
  • अंतिम ज्येष्ठता सूची के संबंध में पोर्टल पर शिक्षकों की आपत्ति 21 से 27 फरवरी ।
  • इनका निस्तारण 13 मार्च तक और पोर्टल पर 16 मार्च तक प्रदर्शित करना होगा।
  • वरिष्ठता सूची का प्रकाशन 25 मार्च को करना है।
  • शिक्षकों का वरिष्ठता क्रमांक मानव संपदा पोर्टल पर 28 मार्च तक अपलोड ।
  • अनुपयुक्त को अस्वीकार करते हुए वरिष्ठता के आधार पर खाली पदो पर पदोन्नति की कार्यवाही 10 अप्रैल से ।
  • विद्यालयवार खाली पदों की सूची ऑनलाइन प्रदर्शित कर पदोन्नति शिक्षकों का पदस्थापना 15 से 20 अप्रैल तक ।
  • पदोन्नति के बाद कार्यमुक्त व कार्यभार 29 अप्रैल तक ग्रहण किया जाएगा।
  • पदोन्नति प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के विवरण को मानव संपदा पोर्टल पर 30 अप्रैल तक देना होगा।

इन्हें सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

खास बात ये है कि पदोन्नति से संबंधित कार्यवाही के लिए उप सचिव राजेंद्र सिंह व संयुक्त सचिव मो. अल्ताफ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसमें राजेंद्र सिंह को मेरठ, वाराणसी, मिर्जापुर, लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, झांसी, देवीपाटन व मुरादाबाद और मो. अल्ताफ को आजगढ़, कानपुर, सहारनपुर, अयोध्या, चित्रकूट, बरेली, प्रयागराज, आगरा और अलीगढ़ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews