Kuno National Park: कूनो से फिर आई खुशखबरी… नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने दिया तीन शावकों को जन्म

Kuno National Park: कूनो से फिर आई खुशखबरी… नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने दिया तीन शावकों को जन्म

Kuno National Park : एक बार फिर कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी आई है।कूनों में नए मेहमानों का आगमन हुआ है। नामीबिया से आई मादा ज्वाला चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है।चारों शावक और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसी जानकारी केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है।बता दें कि कुछ दिन पहले ही नामीबियाई चीता आशा ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था।

केन्द्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कूनो के नए शावक! ज्वाला नाम की नामीबियाई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। यह नामीबियाई चीता आशा द्वारा अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद आया है। देश भर के सभी वन्यजीव अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई। भारत का वन्यजीव समृद्ध हो… ।

एक महीने में दूसरी खुशखबरी

खास बात ये है यह एक महीने के अंदर दूसरा मौका है जब कूनो से खुशखबरी आई है। इससे पहले 3 जनवरी को मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था, जबकि अब चीता ज्वाला ने तीन नए शावकों को जन्म दिया है, ऐसे में अब एक महीने में कूनो नेशनल पार्क में 6 नए नन्हें मेहमान आ गए है, जिससे एक बार फिर कूनो में चीतो का कुनबा बढ़ने लगा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews