Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार की बड़ी घोषणा, मिलेगा अतिरिक्त राशन का लाभ, नए नियम से मिलेगी अन्य सुविधाएं

Ration card

Ration Card : अगर आप भी राशन कार्ड धारक में सरकार की फ्री राशन योजना का लाभ ले रहे हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण सूचना है। राशन कार्ड धारकों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य सरकार द्वारा हितग्राहियों के लिए देने की घोषणा की जा रही है। इससे पहले हमारी सरकार द्वारा राज्य के 20 लाख राशन कार्ड धारकों को 13 किलो आटा देने का फैसला किया गया है। इससे पहले 12.5 किलो आटा राशन कार्ड धारकों को उपलब्ध कराया जाता था।

पोर्टेबल राशन कार्ड की सुविधा

इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा राशन के नियम में बड़ा बदलाव किया गया। जिससे लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। सरकार द्वारा पोर्टेबल राशन कार्ड की सुविधा को भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए इसे कई प्रदेशों में लागू कर दिया गया है। देश भर में इसे शुरू करने का प्लान तैयार किया गया है।

दरअसल पोर्टेबल राशन कार्ड की सुविधा को लागू करने के बाद देश के किसी भी कोने में हितग्राही राशन की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए उन्हें अलग से कोई कार्ड नहीं बनवाना पड़ेगा। साथ ही पुराने राशन कार्ड पर भी हितग्राहियों को यह सुविधा उपलब्ध होगी।

दिसंबर तक फ्री राशन सुविधा

इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा दिसंबर तक फ्री राशन सुविधा का लाभ दिया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत पात्र लाभार्थी महीने में दो बार राशन कोटे की दुकान से राशन का लाभ ले सकते हैं। एक बार राशन का वितरण निर्धारित मूल्य पर किया जाता है। दूसरी बार गरीब कल्याण योजना के तहत फ्री में राशन हितग्राहियों को उपलब्ध कराए जाते हैं।

टेक होम राशन सिस्टम होगा ऑनलाइन

फ्री राशन सप्लाई में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार द्वारा के टेक होम राशन वाले सिस्टम को ऑनलाइन करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। टेक होम राशन सिस्टम के आ जाने से प्लांट से लेकर राशन बांटने तक की सभी गतिविधि को ट्रैक किया जा सकेगा। जिससे हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। वहीं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

चीनी और मसूर की दाल का मिलेगा लाभ

पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत राशन की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। जिसमें गेहूं चावल के अलावा तेल, नमक, चीनी भी कई राज्यों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया। जिसके तहत नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों को दिसंबर से राशन में चीनी और मसूर की दाल शामिल करने का निर्णय लिया गया। क्रिसमस और सक्रांति पर यह फैसला लिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews