भोपाल में गुजरात NCB और ATS की बड़ी कार्रवाई, 1800 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 2 गिरफ्तार

NCB और ATS गुजरात की टीम ने मिलकर छापेमार कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स जब्त की गई है।
भोपाल में गुजरात NCB और ATS की बड़ी कार्रवाई, 1800 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 2 गिरफ्तार

Bhopal News : राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जब NCB और ATS गुजरात की टीम ने मिलकर छापेमार कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स जब्त की गई है। जिसकी कीमत 1,800 करोड रुपए बताई जा रही है। बता दें कि यह करवाई एक फैक्ट्री में की गई, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

दिन-प्रतिदिन नशे का कारोबार इस कदर बढ़ रहा है कि आए दिन पुलिस द्वारा रेड की कार्रवाई की जाती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ड्रग्स भोपाल के पास एक फैक्ट्री में बनाई जा रही थी। दरअसल, NCB और ATS की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश की राजधानी में ड्रग्स बनाया जा रहा है। जिसपर संयुक्त कार्रवाई की गई है।

गुजरात के गृहमंत्री ने की प्रशंसा

इसे लेकर गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने टीम की प्रशंसा करते हुए एक पोस्ट तो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि ड्रग्स की लड़ाई के खिलाफ बड़ी जीत के लिए गुजरात के दोनों ही टीमों को बहुत-बहुत बधाई। यह उपलब्धि ड्रग तस्करी और इसे रोकने के अथक प्रयास को दर्शाती है, जो कि काफी सराहनीय है। इसलिए भारत को सुरक्षित और स्वस्थ राष्ट्र बनाने के लिए हम सबको इस मिशन का हिस्सा बनना चाहिए।

पहले भी ड्रग्स रैकेट का हो चुका है भंडाफोड़

बता दें कि इससे पहले पंजाब और दिल्ली में भी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। दरअसल, पंजाब से 10 करोड़ की कोकीन जब्त की गई है। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अमृतसर में की। वहीं, दूसरी कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा की गई, जिसमें आरोपी विदेश में बैठकर ड्रग्स के कारोबार को चला रहा था। इस दौरान पुलिस ने 562 किलोग्राम कोकीन और 40 ग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की खेप बरामद की है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews