IMD Alert : चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर, 9 राज्यों में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट, इन राज्यों में चलेगी लू, तापमान में परिवर्तम, जानें विभाग का पूर्वानुमान

weather update

IMD Alert/Weather Update Today : इन दिनों चक्रवाती तूफान मोचा और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं तेज धूप और लू अपना असर दिखा रही है तो कहीं आंधी के साथ बारिश हो रही है।वही पहाड़ों पर भी बर्फबारी का दौर जारी है। मोका साइक्लोन के चलते देश के पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर में तेज बारिश हो सकती है। IMD ने अगले 5 दिनों के लिए देश के पूर्वोत्तर इलाकों जैसे असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है है।  वहीं मध्य प्रदेश और गुजरात में हीट वेव चलने की संभावना है।

इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, वही मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज़ हवाएं तो पूर्व और दक्षिण असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी के आसार है। लक्षद्वीप, केरल और दक्षिण तटीय कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा  तूफान के असर से त्रिपुरा , मिजोरम ,नागालैंड, मणिपुर और दक्षिणी असम राज्यों में भी अगले दो दिनों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई। 15 और 16 मई के बीच अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है।

एमपी-गुजरात में लू का असर, इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान

  1. आईएमडी ने सोमवार और मंगलवार के लिए मध्य प्रदेश के कई इलाकों में हीट वेव यानी लू के प्रकोप का अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अगले 4-5 दिनों तक ओडिशा, दिल्ली गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र और कोंकण में भी तापमान बढ़ने के आसार है।
  2. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी 15 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है. वहीं  न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।पश्चिम बंगाल के पुर बा मेदिनीपुर और साउथ 24 परगना जिले में आपदा प्रबंधन हाई अलर्ट पर हैं।यूपी,दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का असर देखने को मिलेगा।
  3. 16 मई मंगलवार तक अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बारिश तो 18 मई तक असम, मेघालय, नागालैंड में भी बारिश होने के आसार है। वही उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आएगी।अगले 3 दिनों में पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तो दक्षिण भारत में अगले 5 दिनों के दौरान तापमान 2-3 डिग्री बढ़ेगा।  15 से 17 मई के बीच ओडिशा और 16 मई को पश्चिम बंगाल में गर्म हवाएं चलेंगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews