Hindi News

IMD Alert : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, कई राज्यों में बदला मौसम, 20 राज्य में 9 मई तक बारिश का अलर्ट, गरज-चमक की संभावना

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
IMD Alert : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, कई राज्यों में बदला मौसम, 20 राज्य में 9 मई तक बारिश का अलर्ट, गरज-चमक की संभावना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  देश भर में एक बार फिर से मौसम में बदलाव (weather change) की स्थिति देखने को मिल रही है। दरअसल IMD Alert के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (Western disturance) और प्री मानसून (pre-monsoon) के एक्टिव होने की वजह से 20 से अधिक राज्यों में बूंदाबादी (rain) की संभावना बढ़ गई है। दरअसल कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को भी मिले हैं। पूर्वी और दक्षिणी राज्यों के साथ और मध्य भारत के राज्य में बूंदाबांदी हुई है l उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबादी सहित गरज चमक देखने को मिले।

इसी बीच मौसम विभाग ने 9 मई तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना जताई है 20 से 22 राज्यों में मौसम में बदलाव दिखेगा। साथ ही बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसम बदल गया है। कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान में तीन से 4% की कभी देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली सहित मध्य प्रदेश यूपी पर्वतीय राज्य उत्तराखंड हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

मानसून के एक्टिव होने की वजह से और बंगाल की खाड़ी में काम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने की वजह से राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र गोवा सहित उत्तर प्रदेश और बिहार झारखंड में भी लू से कमी देखी जाएगी। मौसम बदलने की प्रक्रिया 9 मई तक जारी रहेगी। सोमवार को एक बार फिर से तापमान में वृद्धि रिकॉर्ड की जा सकती है। आईएमडी ने संभावना जताई है कि जल्द ही प्री-मानसून एक्टिव (pre-monsoon active) होने की वजह से कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू होगा।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सहित अधिकतम तापमान में 2 फीसद की कमी देखी गई है। इसके अलावा राजधानी पटना में भी तापमान घटकर 36 डिग्री हो गया है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान में 36 डिग्री, वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़ में भी तापमान में तीन से 4% की गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी दिल्ली में गरज चमक की संभावना जताई गई है। वहीं मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। मध्यप्रदेश में भी तापमान लुढ़क कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी कमी देखने को मिली है। गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। आम जनता को हीट वेव से राहत मिली है। यह राहत रविवार तक जारी। राजधानी दिल्ली में भी औसम में आज बदलाव देखने को मिलेगा दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट शुक्रवार तक जारी रहेगा

Read More : MP News : लापरवाही पर बड़ा एक्शन, CEO निलंबित, 1 की सेवा बर्खास्त, 240 को नोटिस जारी, 5 की वेतन वृद्धि रोकी

IMD ने कहा कि दिल्ली में मंगलवार को 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। IMD के पूर्वानुमान माने तो राष्ट्रीय राजधानी Delhi में 3 और 4 मई को पड़ोसी राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी धूल भरी आंधी चलेगी।आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार तक उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

उत्तराखंड में भी 5-6% तापमान में गिरावट के साथ हिमाचल ने भी 3 से 4% की गिरावट रिकॉर्ड की है, इधर महाराष्ट्र में भी बूंदाबादी और गरज चमक की संभावना जताई गई है। पुणे-गोवा में भी मौसम बदलेगा ठंडी हवा चलेगी। इसके अलावा इन स्थानों पर हीटवेव की भविष्यवाणी जारी की गई है। मंगलवार से शुरू हो रही Western Disturbance के कारण लू से उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्से को निजात मिल जाएगी। इसके अलावा, शुक्रवार तक 22 से अधिक राज्यों में गरज के साथ बारिश और बूंदाबादी होने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, कम ऊंचाई पर हवा के रुकने से दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश होगी। इसी तरह, मध्य भारत में गर्मी में कमी आएगी, जिससे अगले तीन दिनों के दौरान दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा कि राजस्थान, महाराष्ट्र में विदर्भ और दिल्ली के आसपास के इलाकों में मौजूदा हीटवेव की स्थिति मंगलवार से समाप्त हो जाएगी। मंगलवार से उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्से हीटवेव से मुक्त हो जाएंगे। इसके अलावा, रविवार तक जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सहित पर्वतीय राज्य और मध्य भारत के UP, पूर्वी MP, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और सभी दक्षिणी राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है।

Read More : खुशखबरी!केन्द्र का मध्य प्रदेश को एक और बड़ा तोहफा, किसानों को ऐसे मिलेगा लाभ

IMD के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह रविवार तक बना रहेगा। रविवार के बाद एक बार फिर तापमान म वृद्धि होगी। पश्चिमी राजस्थान और विदर्भ के कई स्थानों पर पिछले सप्ताह भर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था।

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में मई में विकसित हो रहे कम दबाव के सिस्टम के चक्रवात में तेज होने की प्रबल संभावना है। कम दबाव के सिस्टम को देखते हुए आईएमडी ने कहा है कि भारत के पूर्वी तट और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर बारिश जारी रहेगी। यह पश्चिमी विक्षोभ के आने के प्रभाव में है। IMD Alert की माने तो दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश निचले स्तरों पर हवा के रुकने के कारण होगी।

हालांकि महाराष्ट्र और गुजरात में इस सप्ताह कुछ क्षेत्रों में गर्म दिन जारी रह सकते हैं, IMD द्वारा मध्य महाराष्ट्र में गुरुवार और शुक्रवार को लू चलने का अनुमान जताया गया है। IMD ने शुक्रवार के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का सिस्टम बनने की भविष्यवाणी की है। इसकी तीव्रता और संभावित गंभीरता अभी निश्चित नहीं है।

इस बीच, एक प्रारंभिक अनुमान से पता चलता है कि हीटवेव से तीन प्रमुख अनाज उत्पादक राज्यों: उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में फसल को भारी नुकसान हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 15-20 लाख टन फसल के नुकसान का अनुमान है। सब्जियों और फलों की आपूर्ति भी प्रभावित होगी। पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिनों में भारी बारिश होगी।

Read More : कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण फैसला, करोड़ों को मिलेगा लाभ

IMD ने शुक्रवार के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का सिस्टम बनने की भविष्यवाणी की है। इसकी संभावित गंभीरता और तीव्रता का मार्ग इस समय अज्ञात है। जल्द ही इसका कारण पता चलेगा। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, मई में बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे कम दबाव के सिस्टम के चक्रवात में तेज होने की उच्च संभावना है। IMD ने भविष्यवाणी की है कि कम दबाव प्रणाली के कारण पूरे भारत के पूर्वी तट और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश जारी रहेगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews