Ration Card : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, चलेगा अभियान, इनके राशन कार्ड होंगे निरस्त, शासन की बड़ी तैयारी

Ration Card : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, चलेगा अभियान, इनके राशन कार्ड होंगे निरस्त, शासन की बड़ी तैयारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राशन कार्ड धारकों (ration card holders) के लिए महत्वपूर्ण खबर है। केंद्र सहित राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को सस्ते में राशन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें मुफ्त राशन (free ration) का भी लाभ दिया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को इसका लाभ दिया जाता है। अपात्र परिवार भी इस योजना का लाभ ले रहे है। जिस पर अब सरकार द्वारा नवीन तैयारी की गई है। सरकार अब उनसे वसूली कर सकती है। साथ ही कई मामले में राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड निरस्त भी हो सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक राशन कार्ड धारकों के पास 100 वर्ग मीटर का प्लॉट, फ्लैट, मकान यह किसी भी तरह के चार पहिए की गाड़ी है तो उनके राशन कार्ड पर उन्हें सस्ते राशन की सुविधा बंद की जाएगी। इतना ही नहीं सरकार की जानकारी में आने के बाद उन्हें अपने लाइसेंस भी सरेंडर करने पड़ सकते हैं। नियम के मुताबिक ट्रैक्टर शस्त्र लाइसेंस या फिर गांव में 2 लाख रुपए या शहर में 3 लाख रुपए सालाना से अधिक पारिवारिक इनकम होने पर भी आप फ्री राशन के पात्र नहीं है।

हालांकि इस मामले में राज्य सरकार द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि सरकार की तरफ से वसूली की कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं लेकिन समय समय पर राशन कार्ड लाभार्थियों की छटनी की जाती है। सरकार की तरफ से लाभार्थी की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वसूली को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है।

Read More : UGC की नई तैयारी, विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र, विद्यांजलि कार्यक्रम से छात्रों को मिलेगा लाभ

इसके साथ ही यूपी की राजधानी में 8 लाख राशन कार्ड धारकों के सत्यापन किए जाएंगे। 1 माह तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में इसके लिए जांच और सत्यापन की कार्रवाई शुरू होगी और अपात्र कार्ड धारकों के राशन कार्ड को निरस्त किया जाएगा।

राशन कार्ड निरस्त करने की प्रक्रिया के बीच ही नए लाभार्थियों के लिए नए राशन कार्ड भी तैयार किए जाएंगे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्र के निर्धारित मानक के अनुसार ही पात्रों को अंत्योदय और पात्र गृहस्थी सैनी के राशन कार्ड जारी किए गए हैं। वही अधिनियम के तहत सिर्फ गरीब परिवार को ही योजना का लाभ दिया जाना है।

ऐसी स्थिति में यदि आप अपात्र हो चुके हैं तो कार्ड धारक स्वयं ही अपने राशन कार्ड को सरेंडर कर सकते हैं। अन्यथा जांच प्रक्रिया के बाद अपात्र पाए गए लोगों के राशन कार्ड को निरस्त कर दिया जाएगा और उनके स्थान पर पात्र लोगों के राशन कार्ड तैयार किए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews