एमपी रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, भोपाल से होकर जाएगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट-शेड्यूल, स्वदेश दर्शन पर अपडेट

Railway Station

MP Rail News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 27 दिसंबर से नांदेड़-अमृतसर स्‍पेशल ट्रेन भोपाल से होकर गुजरेगी। वही 28 दिसंबर से गुवाहाटी-राजकोट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सतना और बीना से होकर जाएगी। इसके अलावा नए साल में आईआरसीटीसी द्वारा स्वदेश दर्शन ट्रेन चलेगी, जो सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका-शिर्डी की सैर कराएगी। इसका भोपाल, जबलपुर ग्वालियर और रीवा में ठहराव होगा।

भोपाल से होकर जाएगी नांदेड़-अमृतसर स्‍पेशल ट्रेन

नांदेड़ से अमृतसर के बीच चलने वाली 04639 नांदेड़-अमृतसर स्पेशल अब भोपाल से होकर जाएगी। यह ट्रेन 27 और 28 दिसंबर को महाराष्ट्र के नांदेड़ से चलेगी और भोपाल रेल मंडल के इटारसी और रानी कमलापति स्टेशन रुकेगी। इससे भोपाल से ग्वालियर, नई दिल्ली और अमृतसर जाने वाले यात्री लाभ उठा सकेंगे।

  • ट्रेन 04639 नांदेड़-अमृतसर स्पेशल 27 और 28 दिसंबर को को नांदेड़ स्टेशन से रात 11.10 पर चलकर अगले दिन सुबह 11.50 बजे इटारसी स्टेशन पहुंचेगी और फिर दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.50 पर रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
  • कमलापति से 1.55 पर चलकर  शाम को 6.35 पर झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर पहुंचेगी और तीसरे दिन देर रात को 1.25 पर नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी और नई दिल्ली से रात 1.35 बजे चलकर सुबह 9.30 बजे अमृतसर स्टेशन पहुंचेगी।
  • यह ट्रेन रास्ते में खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ग्वालियर, आगरा कैंट, नई दिल्ली समेत कई स्टेशनों पर ठहराव लेकर चलेगी।गाड़ी में दो थर्ड एसी, 13 स्लीपर, 3 जनरल और 2 एसएलआर सहित 20 कोच रहेंगे।

MP से जाएगी गुवाहाटी-राजकोट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन

नए वर्ष में सतना और बीना स्टेशनों से असम और गुजरात के कई स्टेशनों तक सीधी रेल यात्रा की जा सकेगी।गुवाहाटी-राजकोट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अब यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेलवे के सतना और बीना स्टेशन होकर जाएगी,  रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सतना, बीना जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, नागदा, रतलाम जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

  • गाड़ी संख्या 05638 गुवाहाटी-राजकोट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 28 दिसंबर 2022 और 04 जनवरी 2023 को गुवाहाटी स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय से होते हुए सतना 16:55 बजे और बीना 22.30 बजे पहुंचेगी।
  • इसके बाद तीसरे दिन उज्जैन 05.35 बजे, रतलाम 07.30 बजे और फिर राजकोट जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।
    गाड़ी संख्या 05637 राजकोट-गुवाहाटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 31 दिसंबर 2022 एवं 07 जनवरी 2023 को राजकोट स्टेशन से होकर रतलाम 23:25 बजे, दूसरे दिन उज्जैन 01:50 बजे, बीना 07:50 बजे, सतना 12:30 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय से होते हुए तीसरे दिन 20:20 बजे गुवाहाटी स्टेशन पहुंचेगी।
  • इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 11 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी और 02 एसएलआरडी सहित कुल 23 कोच रहेंगे।

नए साल में चलेगी स्वदेश दर्शन ट्रेन

  • नए साल में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए स्वदेश दर्शन पर्यटक ट्रेन चलाई जाएगी।
  • यह 26 मार्च 2023 को रीवा से चलेगी जो जबलपुर, रानी कमलापति (भोपाल) एवं इंदौर स्टेशनों से होते हुए जाएगी।
  • इसमें यात्री देश के 7 ज्योतिर्लिंग द्वारका, सोमनाथ, नासिक, शिर्डी, औरंगाबाद, परली, परभणी, पुणे और बड़ोदरा स्थित धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन भी कर सकेंगे।
  • इसके लिए यात्रियों को स्‍टैंडर्ड श्रेणी के लिए 21,400 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च वहन करना होगा। इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित नान एसी स्टैंडर्ड होटल में रात्रि विश्राम और प्रसाधन की सुविधा दी जाएगी।
  • शहरों में घूमने के दौरान पर्यटकों को टूरिस्ट बसों की सुविधा दी जाएगी। टिकट शुल्क में ही चार लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा।
  • यात्रियों को यात्रा के समय कोविड नियमों का पालन करना होगा। बुकिंग के लिए पर्यटक आइआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से टिकट बुक करा सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews