IPS नीना सिंह बनी CISF की पहली महिला चीफ, संभालेंगी देशभर के हवाई अड्डों, सरकारी भवनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

IPS nina singh

IPS Neena singh Become CISF Chief: केंद्र सरकार ने बीते दिन यानी गुरुवार, 28 दिसंबर को तीन अर्धसैनिक बलों के नए प्रमुखों की नियुक्ति की है। जिनमें से राजस्थान कैडर की सीनियर भारतीय पुलिस सेवा 1989 बैच की (IPS) ऑफिसर नीना सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं, भारत तिब्बत सीमा पुलिस प्रमुख अनीश दयाल सिंह अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक होंगे। मणिपुर कैडर के 1989 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारी राहुल रासगोत्रा को आईटीबीपी (ITBP) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

CISF neena singh

आपको बता दें, आईपीएस नीना सिंह का नाम इतिहास के पन्नों में लिखा जा चुका है। नीना सिंह पहली महिला आईपीएस (IPS) अधिकारी हैं, जिन्हें इस पद पर यह जिम्मेदारी मिली है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि CISF के 54 वर्ष के इतिहास में अब तक किसी भी महिला को नियुक्त नहीं किया गया था।

जानें, कौन है IPS नीना सिंह

नीना सिंह बिहार की रहने वाली है, उन्हें मणिपुर कैडर अधिकारी के रूप में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल किया गया था। इसके बाद वे राजस्थान कैडर में चली गई। नीना सिंह साल 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में नीना सिंह सीआईएसफ (CISF) में विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत है। आपको बता दें, उनके पति रोहित कुमार राजस्थान कैडर के आईएएस (IAS) अधिकारी हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews