June Bank Holiday : आज ही निपटा लें सभी जरूरी काम, जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम हो सकते है प्रभावित

June Bank Holidays 2023 : सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द से जल्द पूरा कर लीजिए, क्योंकि जून में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, शनिवार रविवार समेत जून में बैंकों में कुल 12 दिन छुट्टियां होंगी, इसमें से कुछ छुट्टियां देशभर के बैंकों पर लागू होगा तो कुछ राज्य और क्षेत्र विशेष पर। लगातार बैंक बंद रहने से आपके चेक बुक पास बुक समेत सभी बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी

ऑनलाइन सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है। UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। वही पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।

जून 2023 में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

  1. 4 जून –  रविवार ,पूरे देश के बैंक में अवकाश रहेगा।
  2. 10 जून- महीने का दूसरा शनिवार है, बैंकों में छुट्टी रहेगी
  3. 11 जून-  रविवार अवकाश रहेगा।
  4. 15 जून- रज संक्रांति , मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
  5. 18 जून-रविवार  अवकाश रहेगा।
  6. 20 जून-  रथ यात्रा , ओडिशा और मणिपुर के बैंक बंद रहेंगे।
  7. 24 जून-जून का लास्ट और चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  8. 25 जून- रविवार की छुट्टी रहेगी।
  9. 26 जून- खर्ची पूजा ,सिर्फ त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
  10. 28 जून- ईद उल अजहा के कारण महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
  11. 29 जून- ईद उल अजहा के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।
  12. 30 जून – रीमा ईद उल अजहा की छुट्टी मिजोरम और ओडिशा के बैंक बंद रहेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews