Kargil Vijay Diwas : सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा, अग्निवीर जवानों को एमपी में पुलिस एवं सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण मिलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा - अग्निवीर योजना सच्चे अर्थों में सेना के आधुनिकीकरण के अलावा योग्य सैनिकों की भर्ती और वैश्विक स्तर पर सेना को युवा बनाने  की योजना है, हम भी पीएम मोदी के संकल्प का अनुसरण करते हैं।
CM Dr Mohan Yadav

Kargil Vijay Diwas : अग्निवीर जवानों के लिए ये एक अच्छी खबर है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके पर घोषणा की है कि अग्निवीर जवानों को मध्य प्रदेश पुलिस और मध्य प्रदेश सशस्त्र बालों की भर्ती में आरक्षण दिया जायेगा।

MP Police और एमपी सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्निवीर जवानों को मिलेगा आरक्षण  

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक वीडियो सन्देश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुसार हमारी सरकार ने तय किया है कि अग्निवीर जवानों को मध्य प्रदेश पुलिस की भर्ती और सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण दिया जायेगा, उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना सच्चे अर्थों में सेना के आधुनिकीकरण के अलावा योग्य सैनिकों की भर्ती और वैश्विक स्तर पर सेना को युवा बनाने की योजना है, हम भी पीएम मोदी के संकल्प का अनुसरण करते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews