लाड़ली बहना योजना 2025 : 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को आज मिलेगा भाईदूज का तोहफा, सीएम खातों में भेजेंगे इतने रूपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहनों को भाईदूज के अवसर पर लाड़ली बहना योजना में 250 रुपए की राशि देने का वादा पूरा किया जा रहा है। अब बहनों के योजना के अंतर्गत 1500 रुपए प्राप्त होंगे।
ladli behna yojana

Ladli behna Yojana 2025 : 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। आज भाई दूज के मौके पर सीएम डॉ मोहन यादव लाड़ली बहनों के खाते में 250 रूपए शगुन के भेजेंगे। इस तरह अक्टूबर माह में कुल 1500 रुपए की राशि लाड़ली बहनों को प्राप्त होगी।इससे पहले 12 अक्टूबर को श्योपुर जिले से 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 29वीं किस्त के लिए 1541 करोड जारी कर दिए गए है। अब नवंबर से हर माह एक साथ 1500 रूपए दिए जाएंगे।बता दे कि अब तक इस योजना के अंतर्गत 44,917.92 करोड़ रूपये की राशि सीधे बहनों के खातों में पहुंचाई जा चुकी है।

आज लाड़ली बहनों के खाते में पहुंचेगा 250 रूपए का शगुन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार त्यौहारों पर लगातार सौगातें दे रही है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित प्रत्येक क्षेत्र में फसल का सर्वे कराकर सरकार द्वारा किसानों को राहत राशि प्रदान की गई है। सरकार की प्रतिबद्धता है कि युवा, महिला, किसान और गरीब सबका जीवन बेहतर से बेहतर हो। प्रदेश की लाड़ली बहनों को भाईदूज के अवसर पर ₹250 दिए जाएंगे, इस तरह लाड़ली बहनों की राशि बढ़कर ₹1500 प्रतिमाह हो जाएगी।बता दे कि इसके पहले 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तराना जिला उज्जैन से पीएम उज्ज्वला योजना, गैर-उज्ज्वला लाड़ली बहना एवं विशेष पिछड़ा जनजातीय समाज की 29 लाख हितग्राही बहनों को गैस रिफिल हेतु 45 करोड़ रुपये की अनुदान राशि की अंतरित की थी।

लाड़ली बहना योजना :अब हर माह 1250 की जगह मिलेंगे 1500

  • लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।
  • इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
  • इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।
  • लाड़ली बहनों को जून 2023 से अक्टूबर 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 29 किश्तों का अंतरण किया गया है।प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब तक 41 हजार करोड़ से अधिक का लाभ मिल चुका है। इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया।

लाड़ली बहना योजना में ये अपात्र

  • महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।जिनके या उनके परिवार के कोई सदस्य इनकम टैक्स देते हैं।
  • जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है (स्थायी, संविदा या पेंशन पाने वाला)।
  • अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।जो खुद किसी और सरकारी योजना से हर महीने 1250 रुपये या उससे ज्यादा की राशि पा रही हैं जिनके परिवार में कोई वर्तमान या पूर्व सांसद या विधायक हो।
  • जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी बोर्ड, निगम, मण्डल आदि का अध्यक्ष, संचालक या सदस्य हो।
  • जिनके परिवार में कोई स्थानीय निकाय का चुना हुआ जनप्रतिनिधि हो (पंच और उपसरपंच को छोड़कर)।जिनके परिवार के पास कुल 5 एकड़ से ज्यादा खेती की जमीन हो।
  • जिनके परिवार के नाम पर कोई चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) रजिस्टर्ड हो।

लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
    क्लिक करें।
  • दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews