Ladli Behna Yojana : 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, योजना की राशि बढ़ी, अब खाते में आएंगे 1250, CM शिवराज ने किए 4 और बड़े ऐलान

ladli behna yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है।रक्षाबंधन से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने योजना की पात्र बहनों के लिए राशि बढ़ाने के साथ कई बड़े ऐलान किए है।सीएम ने घोषणा की है कि योजना के अंतर्गत अब हर महीने बहनों को 1000 की जगह 1250 रुपए मिलेंगे। अभी खाते में 250 रुपए डाल रहा हूं, ताकि राखी का त्यौहार ठीक से मन सकें। इसके बाद सितंबर में 10 तारीख को 1000-1000 रुपए भेजे जाएंगे। इसके बाद अक्टूबर से लाड़ली बहनों के बैंक खातों में हर महीने 1250 रुपए डाले जाएंगे।

सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण, लोन में भी छूट

इसके अलावा सीएम ने ऐलान किया है कि पुलिस और बाकी जितनी भी नौकरियां हैं, उनमें 35% भर्तियां आगे से बेटियों की होंगी। कई पद ऐसे होते हैं, जिनमें सरकार नियुक्ति करती है। अब सरकार ऐसे नॉमिनेटेड पोस्ट पर 35% महिलाओं की नियुक्ति करेगी। मध्यप्रदेश के हर थाने में महिला डेस्क के साथ पर्याप्त मात्रा में बेटियों को पुलिस के रूप में रखेंगे। लाड़ली बहनों की बेटियों की पढ़ाई फ्री की जाएगी। लाड़ली बहनें ‘आजीविका मिशन’ में आती हैं। काम-धंधे के लिए बैंक उन्हें लोन देगा, इसका ब्याज केवल 2% होगा, जो आपका भैय्या भरेगा।

गैस सिलेंडर 450 और बिजली बिल में भी मिलेगी राहत

सीएम ने कहा कि सावन के महीने में 450 में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।  इसके बाद परमानेंट व्यवस्था बनाएंगे, ताकि बहनों को महंगा गैस सिलेंडर न लेना पड़े। आगे कहा कि बढ़े हुए बिजली के बिल की वसूली नहीं होगी। सितंबर में बढ़े हुए बिजली के बिल जीरो हो जाएंगे। गरीब बहनों का बिजली बिल केवल 100 रुपए हो जाएगा। दूर – दराज के जिन मजरे और टोले में बिजली नहीं है और 20 मकान की कोई बस्ती है तो वहां बिजली लेकर जाएंगे। इसके लिए 900 करोड़ की व्यवस्था की है।’

21 से 22 वर्ष की 6 लाख नई पात्र बहनों को भी मिलेगा लाभ

  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2.0 के तहत 21 से 22 वर्ष की 4 लाख 77 हजार से ज्यादा महिलाएँ योजना के लिए पात्र बनी है।
  • एक लाख 26 हजार ट्रेक्टर स्वामी परिवार की महिलाओं को भी हर माह 1 हजार रूपये दिए जाएंगे। योजना में पूर्व में 23 से 60 वर्ष की लगभग 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को एक हजार रूपये प्रति माह उनके खातों में अंतरित किए गए।
  • सीएम द्वारा योजना के लिए पात्रता की आयु सीमा को 23 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष तथा ऐसी महिलाएँ जिनके परिवार में ट्रेक्टर है को भी योजना का लाभ देने का निर्णय लिया।
  • इसमें प्रदेश की 4 लाख 77 हजार 199 महिलाएँ हर माह एक हजार रूपये का लाभ पाने के लिए पात्र हो गई है।
    जिनके परिवार में टेक्टर होने के कारण आपत्र थी ऐसी 1 लाख 26 हजार 80 महिलाएँ भी अब लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा।

लाड़ली बहना योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को लाडली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • कैंप की जानकारी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।आपसे यहां पर तहसील, जिला, पंचायत जैसी जानकारी मांगी जाएगी,जिसे आपको भरना है।
  • आपको लाडली बहना योजना का नजदीकी कैंप एड्रेस दिखाई देगा। आपको कैंप पर जाना पड़ेगा वहां से फॅार्म लेकर मांगी गई सभी जानकारी भर फॅार्म जमा कर देना है।
  • आप अपने ग्राम पंचायत, वार्ड ऑफिस या फिर कैंप से फॉर्म ले सकते हैं।आपको ये फॉर्म भर कर लाडली बहना पोर्टल पर दर्ज करना है।
  • जब आप फॉर्म दर्ज करें तब महिला का फोटो लिया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन संख्या रसीद आवेदक को दी जाएगी।

योजना के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट/पात्रता

समग्र आईडी,आधार कार्ड, बैंक खाता , पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए बैंक अकाउंट नंबर होना चाहिए। साथ ही आधार नंबर से लिंक होना जरूरी है। वहीं, डीबीटी भी सक्रिय होना चाहिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews