फिर विवादों में मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह का बयान, अब निशाने पर आई लाड़ली बहनें, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के मंत्री विजयशाह का एक और विवादित बयान सामने आया है। इस बार शाह के निशाने पर लाड़ली बहनें आ गए है। आईए जानते है वो कौन सा बयान है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है....
Minister Vijay Shah

Vijay Shah Controversial Statement: अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के वनमंत्री विजय शाह एक बार फिर चर्चा में है।इस बार चर्चा का विषय लाड़ली बहना योजना पर दिया गया बयान हैं। दरअसल, रतलाम में जिला योजना समिति की बैठक में मंत्री शाह ने मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले उन्होंने कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी की थी , जिसके बाद सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक बवाल मचा था और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया।

लाड़ली बहनों को लेकर यह क्या बोल गए मंत्री जी

मौका था रतलाम में जिला योजना समिति की बैठक का । प्रभारी मंत्री होने के नाते मंत्री विजय शाह एक बैठक की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में जब मुख्यमंत्री के रतलाम में होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम में भीड़ जुटाने को लेकर भी चर्चा हुई। विजय शाह ने उपस्थित लोगों से पूछा कि रतलाम में कितनी लाडली बहनें हैं। इस पर अधिकारियों ने संख्या लगभग ढाई लाख बताई और मंत्री के सवाल के जवाब के तौर पर कहा कि इनमें से करीब 50 हजार बहनें कार्यक्रम में आ जाएंगी।लाड़ली बहनों की उपस्थिति को स्पष्ट करने की बात को कहते हुए विजय शाह ने कहा कि “हम हर लाडली बहनों को ₹1500 दे रहे हैं और ऐसे में मुख्यमंत्री का सम्मान साल में एक बार करने के लिए बहनों को आना चाहिए”, आगे की बात कहते हुए शाह ने कहा “जो बहनें आती हैं वह ठीक है बाकी के मामलों को पेंडिंग कर दो और ऐसे में वह खुद आ जाएगी”।

विवादों से रहा है पुराना नाता

अब ऐसे में सवाल यह सामने आता है कि भाजपा के दिग्गज नेता विजय शाह जो 35 साल से विधायक हैं और 20 साल से मंत्री हैं आखिर क्यों इस तरह के बयान देने से बाज नहीं आते जिससे उनकी सरकार बार-बार कटघरे में खड़ी हो जाती है। आखिर मंत्री के बयान अक्सर केवल उस वर्ग के लिए ही क्यों होते हैं जिनकी बेहतरी लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तक दिन रात प्रयास कर रहे हैं ऐसे में सवाल उठता है कि बीते दिनों हुए घटनाक्रम का सबक ना लेते हुए विजय शाह बार बार गलती दोहरा रहे और अपने इसी अंदाज़ के चलते इन सभी पक्षों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़े जा रहे हैं।इसके पहले विजय शाह ने कर्नल सोफिया को लेकर विवादित बयान दिया था और मामला अभी भी न्यायालय में पेंडिंग है ऐसे में अब यह दूसरा बयान सामने आ गया है ।ऑपरेशन सिंदूर में देश का नाम गर्व से ऊंचा करने वाली करनल सोफिया के बाद अब विजय शाह का यह बयान एक बार फिर भाजपा और सरकार दोनों के लिए मुसीबत बन सकता है।खैर अब देखना होगा कि पार्टी या सरकार शाह के इस बयान पर क्या एक्शन लेती है  ?

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews