
Benefits of Matka Water : शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। जिससे लोग काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं। ऐसी चिलचिलाती धूप में आम जनता के कंठ को शीतलता प्रदान करने के लिए इंदौर की सड़कों पर इन दिनों लाल- काले मटको की बहार नजर आ रही है। जिसे खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। लोग अपनी पसंद के अनुसार, मटका खरीद रहे हैं। तो चलिए आज के इस स्पेशल रिपोर्ट में एक्सपर्ट डॉक्टर प्रदीप गोयल, सिविल सर्जन द्वारा मटका से पानी पीने के फायदे जानते हैं…
[dgv_vimeo_video id=”826137206″]
एक्सपर्ट ने दी ये जानकारी
गर्मियों में पानी पीना बहुत जरूरी है ताकि शरीर सही तरह से कार्य कर सके। अधिक तापमान के कारण शरीर से पानी की बहुत अधिक मात्रा निकलती है और उसे ठंडा रखने के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है। आजकल अधिकतर लोग फ्रीज या डीपर में पानी रखकर पीते हैं जो कि काफी नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इसमें अलग-अलग तापमान होता है। जिसके कारण आपका गला खराब होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
इन बीमारियों से दिलाता है निजात
वहीं, मटका में रखे पानी का तापमान हमेशा एक जैसा होता है। जिससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा। यह आपके गले को ठंडक देने के साथ-साथ पेट को भी ठीक रखता है। इससे आपको लू, एसिडिटि, सर्दी-जुखाम, बल्ड प्रशेर आदि समस्याओं से भी बचाव होता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्मी से खुद को और परिवार को बचाने के लिए मटके के पानी को पीएं जो आपके शरीर के लाभदायक होगा।
[dgv_vimeo_video id=”826135541″]
इंदौर से शकील अंसारी की खास रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

