मऊगंज अब मध्य प्रदेश का 53वां जिला, अजय श्रीवास्तव बने कलेक्टर, वीरेंद्र जैन को SP की जिम्मेदारी, आदेश जारी

mp government

New District of MP Mauganj : मध्य प्रदेश के जिलों में अब मऊगंज का भी नाम जुड़ गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद राजस्व विभाग ने रविवार को जिला गठन का आदेश जारी कर दिया है, इसी के साथ अब प्रदेश में जिलों की संख्या 53 हो गई है। 15 अगस्त से पहले रीवा से अलग कर बनाए गए मऊगंज जिले में कलेक्टर और एसपी की भी पोस्टिंग भी कर दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।वही अन्य अधिकारियों की नियुक्ति भी इसी हफ्ते हो जाएगी।

अजय बने कलेक्टर, वीरेन्द्र एसपी

अजय श्रीवास्तव अपर आयुक्त आदिवासी विकास, प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल को नवगठित जिले मऊगंज का कलेक्टर बनाया गया है। श्रीवास्तव का पदस्थापना आदेश जारी हो गया है । सुश्री सोनिया मीना को जिला मऊगंज कलेक्टर पदस्थ करने का जारी आदेश रविवार देर रात राज्य शासन ने निरस्त कर दिया है।वही वीरेन्द्र जैन सेनानी 8वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा को नवगठित जिले मऊगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।  जैन का पद-स्थापना आदेश रविवार देर रात जारी हो गया है।

सीएम ने मार्च में की थी घोषणा, अगस्त में आदेश जारी

दरअसल, मार्च में सीएम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। सीएम शिवराज ने एलान किया था कि 15 अगस्त को नए जिले में राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद 6 अप्रैल को नए जिले के गठन की प्रारंभिक अधिसूचना जारी की गई थी और इसपर दावे या आपत्तियां मंगाई गई थी । आपत्तियों के निराकरण के बाद राजस्व विभाग ने नए जिले के गठन और कलेक्टर सहित अन्य पदों के सृजन का प्रस्ताव बनाकर भेजा था और इस पर स्वीकृति मिलने के बाद रविवार को राजस्व विभाग ने नए जिले के गठन का आदेश जारी कर दिए।

मऊगंज मुख्यालय रहेगा

बता दें कि मऊगंज, हनुमना और नई गढ़ी तीन तहसील को मिलाकर यह जिला बनाया गया है। इसका मुख्यालय मऊगंज रहेगा। मऊगंज जिला मुख्यालय होगा। अब रीवा जिले में 9 तहसीलें हुजूर, हुजूरनगर, जवा, त्यौंथर, रायपुर, कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया तथा मनगंवा शेष रहेंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews