Mohan Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

मोहन सरकार नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के बाद पैदा हुए बच्चे का संरक्षण करने की योजना शुरू करने जा रही है, इसका प्रस्ताव आज कैबिनेट में आ सकता है, इनकी जिम्मेदारी लेने का निर्णय सरकार ले सकती है।
Mohan cabinet meeting

Mohan Cabinet Meeting 2024 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई । इस बैठक में नई तबादला नीति, महिला सुरक्षा, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जैसे अन्य अहम मुद्दों पर फैसला लिया जा सकता है।

इसके अलावा अन्य विभागों के भी प्रस्ताव आने की उम्मीद है। कैबिनेट बैठक के अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कैबिनेट बैठक के बाद दोपहर में ST/SC विभागों की समीक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा शीर्ष समिति और राष्ट्रीय शिक्षा नीति टैक्स फोर्स की बैठक में शामिल होंगे।

Mohan Cabinet Meeting में इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी?

  • शिवपुरी में एक नया एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव। राज्य सरकार के पास रहेगा एयरपोर्ट का स्वामित्व।एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया करेगा एयरपोर्ट तैयार। रीजनल एयर कनेक्टिविटी स्कीम के तहत बनेगा शिवपुरी एयरपोर्ट।
  • सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता वृद्धि का प्रस्ताव।
  • नई तबादला नीति पर विचार।
  • महिला सुरक्षा और संरक्षण से जुड़ा एक अहम प्रस्ताव।
  •  नाबालिग दुष्कर्म पीड़िताओं और उनसे जन्मे बच्चों के पुनर्वास और कल्याण के लिए नई योजना शुरू करने का प्रस्ताव। योजना के तहत दुष्कर्म पीड़िताओं से जन्मे बच्चों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सुविधाएं, परवरिश, शिक्षा, पुलिस सहायता और काउंसलिंग जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा और नजीर पेश करेगा।
  • लाडली बहना योजना की अगली किस्त को लेकर भी चर्चा हो सकती है। कयास लगाए जा रहे है उपचुनाव और दिवाली को देखते हुए राज्य सरकार अगली किस्त समय से पहले जारी कर सकती है।
  • माना जा रहा है कि बैठक में सरकार किसानों को लेकर भी कोई बड़ा फैसला ले सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews