आज फिर बढ़े सोने के भाव, चांदी की कीमतों में भी उछाल, जानिए एमपी से लेकर दिल्ली तक का ताजा रेट

gold silver price Today

gold silver Latest Rate

Gold Silver Price Today 8 April 2024 : घर में शादी या कोई फंक्शन है और सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले आज का ताजा भाव जान लें। आज सोमवार को सोने चांदी की कीमतों में फिर उछाल आया है। सोने के दाम में 330 रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़त हुई है और चांदी की भाव में भी 1000 रुपए का उछाल आया है।नई कीमतों के बाद सोने का भाव 71,000 और चांदी के दाम 84,000 रुपए के करीब पहुंच गए है। आईए जानते है अलग अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव….

8 अप्रैल का सोने- चांदी का ताजा भाव

आज सोमवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की जारी नई कीमतों के मुताबिक, आज 8 अप्रैल 2024 को अप्रैल 2024 को 22 कैरेट सोने के दाम 65, 800 , 24 कैरेट के दाम 71,770 और 18 ग्राम 53840 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी का भाव 84,500 रुपए चल रहा है।

आज बड़े शहरों में 18 कैरेट सोने का भाव

दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 53,840/- रुपये, कोलकाता -मुंबई सराफा बाजार में 53,710/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 54,560/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

आज बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव

भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 65 ,700/- रुपये , जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 65, 800/- रुपये और हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 65,650/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

आज बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव

भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 71, 700 रुपये , दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 71, 770/- रुपये, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 71,620/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 72,650/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

आज 1 किलो चांदी का ताजा भाव

जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत की बात करें तो 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 84, 500/- रुपये है, जबकि चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 88, 000/- रुपये है। वही भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 84,500 रुपए चल रही है।

गोल्ड खरीदने से पहले जानें लें ये 5 महत्वपूर्ण बातें

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews