MP Board : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, सप्लीमेंट्री परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ये रहेंगे नियम, जून में एग्जाम, जानें डिटेल्स

रिटोटलिंग करवाने वाले स्टूडेंट सप्लीमेंट्री एग्जाम शूरू होने के एक दिन पहले 7 जून तक फार्म भर सकते है। इस परीक्षा के जरिए छात्र अपने स्कोर को सुधार सकते हैं और फेल हुए सब्जेक्ट्स में पास हो सकते हैं। बता दे कि एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी मार्क्स होने चाहिए।
MP Board

MP BOARD 10th-12th Supplementary Exam :मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है। जिन स्टूडेंट्स को किसी विषय या विषयों में कम्पार्टमेंट लगा है, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाकर 7 जून तक सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

बोर्ड ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल की पूरक परीक्षा के लिए समय सारणी भी जारी कर दी गई है।प्रति विषय परीक्षा शुल्क (हायर सेकण्डरी / हाईस्कूल) नियमित / स्वाध्यायी- 500 रुपए और ऑनलाईन संचालक को देय शुल्क (उक्त परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त)- 25 रुपए होगा। अधिकृत वेबसाइट पर देख सकते हैं अथवा इस समाचार में उपलब्ध कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड ने जारी किए ये निर्देश

  • माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम में समस्त शासकीय एवं मान्यता प्राप्त प्राइवेट हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं हायरसेकण्डरी की पूरक परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिन्हें शाला के बाहर नोटिस बोर्ड पर परीक्षार्थियों के सूचनार्थ ऐसे स्थान पर चस्पा करने की व्यवस्था करें।
  • कक्षा अध्यापक द्वारा शाला के सबंधित परीक्षार्थियों को उनसे संबंधित परीक्षा विषय, प्रश्न-पत्र, दिनाँक, दिवस और समय अंकित करवाने की व्यवस्था करें।मण्डल द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायरसेकण्डरी परीक्षाएँ प्रातः 8.00 से 11.00 बजे के मध्य परीक्षा कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होंगी, इसकी सूचना परीक्षार्थियों को विशेष रूप से अंकित करवा दें।
  • प्रत्येक परीक्षार्थी को उसकी परीक्षा का पूर्ण कार्यक्रम एवं समय ज्ञात हो। नियमित / स्वाध्यायी / दृष्टिहीन, मूकबधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ समान रूप से एक ही तिथि, दिवस एवं समय में सम्पन्न होगी। परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाईट पर भी देखे जा सकते है।

उर्तीण होने के लिए 33 मार्क्स जरूरी

रिटोटलिंग करवाने वाले स्टूडेंट सप्लीमेंट्री एग्जाम शूरू होने के एक दिन पहले 7 जून तक फार्म भर सकते है। इस परीक्षा के जरिए छात्र अपने स्कोर को सुधार सकते हैं और फेल हुए सब्जेक्ट्स में पास हो सकते हैं। बता दे कि एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी मार्क्स होने चाहिए। अगर किसी की मार्कशीट पर किसी विषय के सामने SUPTH लिखा है तो इसका मतलब है कि आपको उस विषय में सप्लीमेंट्री एग्जाम देना है।ध्यान रहे 2 से ज्यादा विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को अगले साल फिर से एमपी बोर्ड परीक्षा देनी होगी।

राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड 10/12वीं परीक्षाओं का टाइम टेबल

मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल ने भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं में फेल हो चुके विद्यार्थियों के लिए रुक जाना नहीं (RJN) एवं आ लौट चलें योजना (ALC) के अंतर्गत हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है, छात्र https://www.mpsos.nic.in/पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है । इसके तहत 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन दिनांक 21 मई 2024 से 6 जून 2024 दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 20 मई 2024 से 7 जून 2024 तक प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जाएगा।

MP OPEN BOARD EXAM TIME TABLE DOWNLOAD LINK

https://www.mpsos.nic.in/Time%20Table%20Open%20School,%20RJN%20&%20ALC%20Yojna%20May%202024.pdf

MP Board 10th 12th Supplementary Exam Time table

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews