MP Election 2023 : कांग्रेस का वचन पत्र तैयार! पुरानी पेंशन समेत ये बड़े मुद्दे शामिल, युवा-महिलाओं पर विशेष फोकस

kamalnath

MP Congress Vachan Patra : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों की तैयारियां जोरों पर है। खास करके कांग्रेस फिर सत्ता में वापसी के लिए कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है। कांग्रेस ने भले ही अभी तक उम्मीदवारों के नामों को लेकर पत्ते नहीं खोले है, लेकिन जनता को साधने के लिए वचन पत्र तैयार कर लिया है, जिसे नवरात्रि में जारी किया जाएगा।खबर है कि इस बार कांग्रेस ने अपने वचन पत्र से हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। इसमें सरकारी कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं और किसानों पर विशेष फोकस ऱखा गया है।

इन मुद्दों पर विशेष फोकस

खबर है कि एमपी में शिवराज सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना और केन्द्र द्वारा महिला आरक्षण बिल के लाए जाने के बाद कांग्रेस ने भी अलग से महिलाओं के लिए प्रियदर्शिनी नाम से वचन पत्र बनाया है, जिसमें महिलाओं को लेकर 500 रुपये में गैस सिलेंडर, नारी सम्मान योजना में 1500 रुपए समेत कई बड़े ऐलान किए गए है। इसके अलावा इस वचन पत्र में जाति आधारित गणना, किसान कर्जमाफी, ओबीसी वर्ग को सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण, युवा प्रोत्साहन योजना, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना ,युवाओं को रोजगार और किसानों के मुद्दों को शामिल किया गया है।

इन वर्गों पर फोकस

इसके अलावा बीजेपी की मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का भी कांग्रेस द्वारा काट ढूंढा गया है। खबर है कि युवाओं को साधने के लिए कांग्रेस ने एक बार फिर बेरोजगारी भत्ता देने का वचन शामिल किया गया है। वही युवाओं को रोजगार देने की गारंटी को भी शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा कांग्रेस ने फिर से 100 यूनिट बिजली बिल हाफ और 200 यूनिट माफ करने का वादा किया है। वही प्रदेश में नियमित कर्मचारी करीब 7.50 लाख है। वहीं, संविदा समेत अन्य कर्मचारियों को मिलाकर यह संख्या 10 लाख है, ऐसे में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का भी वादा इसमें शामिल किया है।

नवरात्री में हो सकता है जारी

माना जा रहा है कि कांग्रेस पितृ पक्ष समाप्त हो जाने के बाद नवरात्रि में उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के साथ वचन पत्र भी जारी कर देगी। इस बार 2018 की तुलना में ज्यादा प्रभावी और जीत सुनिश्चित करने वाला वचन पत्र बनाने की तैयारी है। सुत्रों की मानें तो 16 अक्टूबर को कांग्रेस अपना वचन पत्र जारी कर सकती है। वचन पत्र में कांग्रेस महिलाओं, किसान और युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews