MP Election 2023 : चुनाव से पहले कमलनाथ ने शिवराज से पूछे 6 सवाल , कर्जमाफी-पेंशन समेत इन मुद्दों पर मांगा जवाब

kamalnath

MP Election 2023/BJP Congress : मप्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बीजेपी पर हमले का दौर जारी है। आए दिन कांग्रेस के बड़े नेता अलग अलग मुद्दों को लेकर शिवराज सरकार की घेराबंदी कर रही है। कभी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उनके कार्यकाल से अपने कार्यकाल की तुलना करते है तो कभी कांग्रेस के नेता योजनाओं और घोषणाओं का हिसाब मांगते है। इसी बीच पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक्स के माध्यम से 6 बड़े सवाल किए है।

कर्जमाफी से लेकर पेंशन तक को लेकर पूछे सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक्स पर लिखा है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान जी आजकल वायदा कारोबार में लगे हुए हैं। इस बात को मध्य प्रदेश की जनता सबसे बेहतर ढंग से समझती है। वह किसानों की भलाई का दिखावा कर रहे हैं, नौजवानों के भविष्य की बात कर रहे हैं और महिलाओं के कल्याण का स्वांग कर रहे हैं, लेकिन जनता पूछ रही है कि आप इतने सच्चे थे तो

  1. शिवराज जी, कांग्रेस सरकार में शुरू हुई किसानों की कर्ज माफी आपने क्यों बंद कर दी?
  2. शिवराज जी, मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को डिफाल्टर क्यों बना दिया?
  3. शिवराज जी, लाखों छात्र और अभ्यर्थी क्यों हर रोज अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं?
  4. शिवराज जी, अगर आप महिलाओं के लिए इतनी बातें करते हैं तो आखिर क्यों बुजुर्ग और विधवा महिलाओं को कई महीने से पेंशन नहीं मिली है?
  5. शिवराज जी, आप महिला कल्याण के इतने हितैषी हैं तो अरहर की दाल 180 रुपए किलो से ऊपर क्यों कर दी?
  6. शिवराज जी मध्य प्रदेश की जनता आपके 18 साल के झूठों का एक-एक कर हिसाब लेने वाली है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews