MP Election 2023: उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही कांग्रेस में सियासी घमासान, इस नेता ने पद से दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

mp congress

MP Congress/MP Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारों में पारा हाई हो गया है। आज रविवार को नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है, इसी के साथ कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है, विरोध के स्वर फूटने लगे है। टिकट ना मिलने से नाराज प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है।इतना ही नहीं उन्होंने पत्र लिखकर पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय का आरोप लगाया है।

उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होते ही एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ को पत्र भी लिखा है और पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि अजय खरगापुर विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे थे, लेकिन यहां से किसी और को टिकट दे दिया गया है, जिससे नाराज होकर यादव ने इस्तीफा दे दिया है।

बीजेपी ने कसा तंज, बोली-इस्तीफों ने पकड़ी रफ्तार

एमपी बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रत्याशियों की सूची आते ही कांग्रेस में आक्रोश शुरू। पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने दिया इस्तीफा। जन आक्रोश एवं कार्यकर्ताओं का आक्रोश कांग्रेस की हार सुनिश्चित करेगा।

बीजेपी नेता आशीष अग्रवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि सूची आते ही विरोध के गूंजे स्वर, इस्तीफों ने पकड़ी रफ्तार, कांग्रेस की होगी करारी हार…पहले पवई में कांग्रेसियों ने कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश नायक के पुतले फूंके तो अब वहीं टीकमगढ़ जिले के नेता और कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews