MP Election 2023: आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, ममता मीणा को चाचौड़ा से बनाया उम्मीदवार, इन नेताओं को भी मिला मौका

mp aap

MP Assembly Election 2023 /MP Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए बीजेपी के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 29 उम्मीदवार के नाम घोषित किए है।इसमें सबसे अहम ये है कि दूसरी सूची में भाजपा छोड़ कर आप ज्वाइन करने वाली पूर्व विधायक ममता मीणा को चाचौड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को टिकट दिया है, जिससे ममता मीणा नाराज हो गई थी और उन्होंने बगावत करते हुए बीजेपी छोड़कर आप को ज्वाइन कर लिया था।

जानिए इंदौर-भोपाल से किसे मिला टिकट

  • आम आदमी पार्टी ने भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से पूर्व पार्षद मोहम्मद सऊद को प्रत्याशी बनाया है। सऊद ने सोमवार शाम को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली और देर रात पार्टी की सूची में उनका नाम आ गया। सउद ने निर्दलीय पार्षद के चुनाव में आरिफ अकील के भाई को चुनाव हराया था।
  • भोपाल की नरेला विधानसभा सीट पर रईशा मलिक को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले पहली सूची में 10 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया था।
  • इसके अलावा केन बेतवा लिंक परियोजना में मुआवजा दिलाने आंदोलन में शामिल अमित भटनागर को बिजावर, जिला पंचायत सदस्य भागीरथ पटेल को छतरपुर, सुनील गौर को सिवनी मालवा से और इंदौर-चार से पीयूष जोशी को मैदान में उतारा है।
  • दमोह विधानसभा सीट से अभिनेत्री चाहत पांडे तो मल्हरा से चंदा किन्नर को को उम्मीदवार बनाया है। भांडेर सीट से रामानी देवी जाटव, भिंड से राहुल कुशवाहा, मेहगांव से सतेंद्र भदौरिया, इंदौर-1 सीट से अनुराग यादव, पाटन सीट से विजय मोहन पाला, रेवा सीट से इंजीनियर दीपक सिंह पटेल, शिवपुरी सीट से अनूप गोयल को मौका दिया है।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) October 2, 2023

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews