MP की इस IAS को मिली बड़ी जिम्मेदारी, खरगोन संयुक्त कलेक्टर भी बने मंत्री के विशेष सहायक

MP government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट. IAS. मध्य प्रदेश की 2003 बैच की आईएएस अफसर अलका श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी मिली है। राज्य सरकार ने श्रीवास्तव को राज्य उपभोक्ता आयोग के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में अलका राज्य खाद्य आयोग में सदस्य सचिव हैं ।वहीं 2012 के राज्य प्रशासनिक अधिकारी अनुकूल जैन (Anukul Jain) को शिवराज सरकार में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का विशेष सहायक बनाया गया है।पहले वे खरगोन में संयुक्त कलेक्टर थे। मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP: आज से चलेगी तीर्थ दर्शन स्पेशल ट्रेन, 974 यात्री जाएंगे काशी विश्वनाथ, देखें शेड्यूल

सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, राज्य शासन द्वारा अलका श्रीवास्तव, भाप्रसे (2003), सदस्य सचिव, मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग, भोपाल को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ रजिस्ट्रार, मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, राज्य शासन द्वारा अनुकूल जैन, राप्रसे (आरआर.2012) संयुक्त कलेक्टर, जिला खरगोन को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा की निजी स्थापना में विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews