मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी, कई बड़े फैसले भी लिए गए

धार के पीएम मित्र पार्क के संंबंध में 3 सितंबर को दिल्ली में रोड शो होगा जिसमें देश -विदेश के उद्योगपति सहभागिता करेंगे और भू-आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
mohan cabinet meeing

Mohan Cabinet Meeting Decision : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 2 सितंबर मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट सम्पन्न हुई है। मंत्रालय में हुई इस बैठक में एक दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि ग्वालियर कॉन्क्लेव में ₹3,500 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर 7 निवेशकों को LOA जारी किए गए। यह आयोजन आगामी अक्टूबर में होने वाले ट्रैवल मार्ट का हिस्सा है। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अब मोबाइल ऐप के माध्यम से भी उपलब्ध है। इसे डाउनलोड कर आप अपने फोन पर हर उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी

  • नल-जल योजना के लिए 8,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता ।7. 27990 एकल गांव और 148 समूह जल योजना को मंजूरी।
  • इंदौर से उज्जैन तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड बनाने और उज्जैन में नए ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी।उज्जैन निर्माण के लिए 371 करोड़ और
  • इंदौर-उज्जैन हाईटेक रोड निर्माण के लिए 2935.15 करोड़ खर्च होंगे।
  • 72 km की 972.16 करोड नर्मदा पुरम से टिमरनी मार्ग 2 लाइन बनाई जाएगी यह भी हाइब्रिड NOT मॉडल पर बनाया जाएगा
  • शहडोल फुटबॉल खिलाड़ियों की विदेश में कोचिंग की तैयारी।विदेशी खिलाड़ी ने शहडोल के खिलाड़ियों को कोच करने का प्रस्ताव दिया। फुटबॉल की कोचिंग के लिएशहडोल के खिलाड़ियों को भेजा जाएगा बाहर
  • धार जिले में बन रहे पीएम मित्र पार्क के संंबंध में 3 सितंबर को दिल्ली में रोड शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश -विदेश के उद्योगपति सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर भू-आवंटन की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।एक रुपए प्रतिवर्ग मीटर प्रीमियम और 120 रुपए प्रति फीट विकास शुल्क में जमीन एलॉट की जाएगी। इनके फॉर्म 22 अगस्त से 11 सितंबर तक मिलेंगे। इसमें 2 हजार करोड़ से ज्यादा लागत आएगी और तीन लाख नौकरियों का सृजन होगा। साथ ही एक लाख और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews