मोहन कैबिनेट बैठक सम्पन्न, इन अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, लिए गए कई बड़े फैसले

कैबिनेट बैठक में किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद और उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी मंत्रियों और प्रशासन को सीएम ने खास निर्देश दिए हैं।
Mohan cabinet meeting

Mohan Cabinet Decision 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 22 जुलाई मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई।इस बैठक में मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होने वाले अनुपूरक बजट और वित्त विधेयकों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही किसानों, युवाओं और मध्य प्रदेश के हित के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद और उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश सभी मंत्रीगणों और प्रशासन को दिए गए हैं।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर मध्यप्रदेश में वन्य प्राणी संरक्षण और जैव विविधता संरक्षित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के​ लिए भी मिलकर प्रयास करने का निर्णय लिया गया है।
  • उज्जैन और ग्वालियर ऑटो मोबाइल मेले में 50 प्रतिशत छूट को मंजूरी ।
  • एमपी विश्वसनीय डेटा सेंटर का हब बनेगा । प्रस्ताव को मंजूरी। सभी विभागों से की जाएगी चर्चा। डेटा एक्सचेंज के साथ-साथ शोधकर्ता और नीति निर्माता होंगे शामिल ।
  • पचमढ़ी को बायोस्फियर के लिए घोषित किया गया।
  • गांधी सागर जल विद्युत परियोजना का 115 मेगावाट और राणा सागर राजस्थान का 175 मेगावाट कैपिसिटी है।नवीनीकरण के लिए 464 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।30 फीसदी राज्य सरकार देगी, जबकि बाकी राशि लोन से मिलेगी।
  • विक्रम विश्वविद्यालय का नाम बदलकर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय करने के लिए विधानसभा में विधेयक आयेगा।

स्पेन की तकनीक एमपी में लाएंगे: सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने बताया कि स्पेन में उद्यानिकी, फल उत्पादन और कृषि क्षेत्र में तेजी से आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है, इस तकनीक को मध्य प्रदेश में भी लाया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश से एक दल स्पेन भेजेंगे जो उस तकनीक को समझकर आएगा और फिर उसे हम लागू करेंगे। दुबई और स्पेन की यात्रा के दौरान 11,119 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मध्य प्रदेशको मिले हैं, जिससे मध्य प्रदेश में 14,500 नए रोजगार सृजित होने की पूरी संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews