मोहन कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, हो सकते है कई बड़े फैसले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे और प्रदेश के कई अहम फैसलों को लेकर चर्चा करेंगे।इसके बाद अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे।
CM Dr Mohan Yadav

Seoni Hawala Loot

Mohan Cabinet Meeting 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 19 अगस्त मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है।यह बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

  • भोपाल में इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 का प्रस्ताव।
  • बैरसिया स्थित इलाके में 210 एकड़ में यूनिट की तैयारी। टेलीविजन इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल सहित कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम के पार्ट बनाने को लेकर  क्लस्टर होगा तैयार।
  • प्रदेश के शहरों में पहले चरण में गीता भवन बनाए जाने के नगरीय विकास और आवास विभाग का प्रस्ताव
  • श्री कृष्ण पाथेय योजना को लेकर भी रोड मैप पर चर्चा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 10:40 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। सुबह 11:00 बजे वे कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेंगे।
  • दोपहर 12:30 बजे शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति जारी करने हेतु गठित मंत्री परिषद समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे।
  • दोपहर 1:30 से 3:35 बजे तक मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय आरक्षित
  • शाम 4:00 बजे भोपाल के आमेर मजेस्टिक में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव।
  • फिर शाम 4:50 बजे काशीपुर चांदबड़ में रक्षाबंधन महोत्सव में हिस्सा लेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews