
Mohan Cabinet Meeting 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 22 जुलाई मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और फिर मंजूरी मिलेगी।
इसके अलावा कैबिनेट बैठक में अनुपूरक बजट का अनुमोदन भी किया जाएगा, क्योंकि 28 जुलाई से एमपी विधानसभा का मानसून सत्र (MP Assembly season 2025) शुरू होने वाला है, जिसमें मोहन सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट पेश करेगी।साथ ही विधानसभा में प्रस्तुत किए जाने वाले कुछ विधेयकों के प्रारूप पर भी चर्चा हो सकती है।
मोहन कैबिनेट बैठक में आज इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी?
- विक्रम विश्वविद्यालय का नाम बदलकर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय करने का प्रस्ताव
- गांधी सागर बांध से जुड़े पावर जेनरेशन प्लांट के अपडेशन से जुड़ा प्रस्ताव
- फायर सेफ्टी बिल का प्रस्ताव।
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दुबई और स्पेन की यात्रा और मध्यप्रदेश को मिले निवेश प्रस्ताव पर चर्चा।अबतक 11 हजार 119 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिससे 14 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार भी प्राप्त होगा।
सीएम मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
- आज सुबह 10:15 पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर पहुंचेंगे। जहां वे वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे।
- दोपहर 2 बजे खाद वितरण और अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य की समीक्षा बैठक करेंगे।
- शाम 6 ‘तन्वी द ग्रेट’ फिल्म का प्रीमियर शो देखने डीबी मॉल जाएंगे।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

