
MP Moong Procurement 2023: मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए राहत भरी खबर है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द उपार्जन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इस संबंध में कृषि विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है। अब किसान अगस्त तक उपार्जन कर सकते है। इस साल राज्य सरकार ने मूंग का समर्थन मूल्य 7755 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। किसान अपनी सुविधा अनुसार कहीं पर भी स्लॉट बुक कर मूंग बेच सकेंगे। प्रदेश के 32 जिलों में मूंग की खरीदी की जाएगी।
सीएम के निर्णय पर आदेश जारी
एमपी कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में एक बार फिर समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द के उपार्जन की तारीख को 31 जुलाई से बढ़ा कर 7 अगस्त करने का निर्णय लिया है। सीएम चौहान के निर्णय के पालन में आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। एमएसपी पर उपार्जन के लिये किसान भाई 31 जुलाई 2023 तक स्लॉट बुक कर सकते हैं।वही मंत्री पटेल ने सीएम चौहान का प्रदेश के किसानों की तरफ से आभार व्यक्त किया है।
कृषि मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
एमपी कृषि मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में हमने समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द खरीदी की अंतिम तिथि को 31 जुलाई 2023 से बढ़ाकर किसान भाईयों-बहनों के हित में 07 अगस्त 2023 तक करने का निर्णय लिया है।
इन 32 जिलों में होगी मूंग की खरीदी
प्रदेश के मूंग के अधिक उत्पादन वाले 32 जिलों में पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। इंदौर सहित नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, बालाघाट में पंजीयन केन्द्र खोले गए हैं।
भाजपा सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है, मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी के नेतृत्व में हमने समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द खरीदी की अंतिम तिथि को 31 जुलाई 2023 से बढ़ाकर किसान भाईयों-बहनों के हित में 07 अगस्त 2023 तक करने का निर्णय लिया है।
किसान… pic.twitter.com/QuN4iRJ48r
— Kamal Patel (@KamalPatelBJP) July 27, 2023
भारत सरकार की प्राइज सपोर्ट स्कीम योजना के अंतर्गत जिले में वर्ष 2023 विपणन वर्ष 2023-24 में ग्रीष्मकालीन फसल मूंग को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 से बढाकर अब 07 अगस्त 2023 कर दी गई है।@CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @minmpkrishi
— PRO JS Sheopur (@projssheopur) July 27, 2023
ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के प्राईस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत स्लॉट बुकिंग के लिये अंतिम 2 दिवस शेष #agriculture#procwa#छिन्दवाड़ा#JansamparkMP@minmpkrishi pic.twitter.com/Lp71u5Fls0
— PRO JS Chhindwara (@prochhindwara) July 27, 2023
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

